फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Himanta Biswa sarma says that he does not see any maturity in Rahul Gandhi

हेमंत बिस्वा सरमा ने कहा- राहुल गांधी में नहीं दिखती मेच्योरिटी

Mon, 05 Mar 2018 11:40 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 05 Mar 2018 11:40 AM IST
विज्ञापन
Himanta Biswa sarma says that he does not see any maturity in Rahul Gandhi
हेमंत बिस्वा सरमा

असम के स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा नेता हेमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि राहुल में उन्हें परिपक्वता नजर नहीं आती है। उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा- राहुल ने सरकार बनाने का बिना कोई आंकलन किए पार्टी के चार वरिष्ठ नेताओं को शिलॉन्ग भेज दिया। उन्होंने कहा कि इसकी वजह से पार्टी नेताओं का अपमान हुआ।

विज्ञापन


सरमा का बयान तब आया जब राज्य में सरकार बनाने का दावा कांग्रेस के साथ ही नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के गठबंधन ने किया था। जिसके बाद मेघालय के राज्यपाल ने एनपीपी के गठबंधन को सरकार बनाने का न्योता दिया है। एनपीपी के गठबंधन में भाजपा, यूडीपी, एचएसपीडीपी, पीडीएफ और एक निर्दलीय सहित 34 विधायकों का समर्थन हासिल है। इस गठबंधन का नेतृत्व कोनराड संगमा कर रहे हैं।
विज्ञापन


रविवार शाम को कोनराड संगमा ने राज्यपाल के सामने अपने समर्थक 34 विधायकों की परेड कराई। जिसके बाद राज्यपाल गंगा प्रसाद ने उन्हें सरकार बनाने का न्योता दिया। वैसे, कांग्रेस ने भी यूडीपी से समर्थन के लिए संपर्क किया था लेकिन बात नहीं बनी। कांग्रेस के हाथों से बाजी निकलते देखकर पार्टी के तीन वरिष्ठ नेता अहमद पटेल, कमलनाथ और मुकुल वासनिक दोपहर को ही शिलॉन्ग से निकल गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मेघालय में 6 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ कोनराड संगमा ले सकते हैं। राज्यपाल के साथ गठबंधन पार्टियों की बैठक से पहले कांग्रेस ने गवर्नर को एक पत्र सौंपा था जिसमें उसने मुकुल संगमा को मेघालय कांग्रेस की विधानसभा पार्टी का नेता घोषित किया था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed