फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Himanta Biswa sarma lashes out at rahul gandhiBharat jodo nyay yatra

Assam: 'PM मोदी के बनाए हाईवे पर रैलियां कर रहे और पूछ रहे उन्होंने क्या किया?', राहुल गांधी पर भड़के CM सरमा

Wed, 21 Feb 2024 08:03 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 21 Feb 2024 08:03 AM IST
सार

हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पूछते हैं कि पीएम मोदी ने क्या किया? राहुल और प्रियंका गांधी उसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर रैलियां कर रहे हैं, जिसे पीएम मोदी ने बनाया है।

विज्ञापन
Himanta Biswa sarma lashes out at rahul gandhiBharat jodo nyay yatra
हिमंत बिस्वा सरमा - फोटो : Social Media

विस्तार

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोमवार को दावा किया कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो जिन-जिन राज्यों से होकर गुजर रही है, वहां कांग्रेस को बड़ा झटका मिल रहा है। विजय संकल्प यात्रा को संबोधित करते हुए सरमा ने कहा कि राहुल गांधी ने इस दुनिया में झूठ के अलावा कुछ भी नहीं सीखा है। 
विज्ञापन


सीएम सरमा ने कहा, 'जहां से भी भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकल रही है, वहां कांग्रेस का पतन हो रहा है। अब वह उत्तर प्रदेश जा रहे हैं, लेकिन उनका अखिलेश यादव से मतभेद हो रहा है। जहां भी न्याय यात्रा जाएगी, वहां कांग्रेस के साथ अन्याय होगा।'
विज्ञापन


राहुल पर साधा निशाना
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, 'राहुल गांधी कहते हैं कि पीएम मोदी ने क्या किया? राहुल और प्रियंका गांधी उसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर रैलियां कर रहे हैं, जिसे पीएम मोदी ने बनाया है। राहुल ने दुनिया में झूठ बोलने के अलावा कुछ भी नहीं सीखा है। राहुल गांधी एक जोड़े के तौर पर भारत का दौरा कर रहे हैं। जब उन्होंने पहली बार भारत का दौरा किया था, तो वे तीन राज्यों में चुनाव हार गए थे। इस बार वह पूरा देश हार जाएंगे।' 
विज्ञापन
विज्ञापन




पीएम मोदी पर राहुल गांधी का तंज
इससे पहले मंगलवार को पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा कि जब वे अपनी न्याय यात्रा के दौरान वाराणसी में थे, तब उन्होंने लोगों को सड़कों पर नशे में धुत देखा। बता दें कि पीएम मोदी लोकसभा में वाराणसी का प्रतिनिधित्व करते हैं।

अपनी न्याय यात्रा के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, 'भारत में सत्ता की कमान और संपत्ति केवल दो-तीन प्रतिशत लोगों के पास ही है, बाकी के 90 फीसदी लोग इन चीजों से वंचित है। दलित, आदिवासी और अन्य पिछड़े वर्ग के लोग, जो भारत की आबादी का एक बड़ा हिस्सा है, उनका कहीं भी कोई प्रतिनिधित्व नहीं है।'  बता दें कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू हुई थी और इसका समापन 20 मार्च को मुंबई में होगा। इस यात्रा का लक्ष्य 15 राज्यों से होकर 6,700 किमी की यात्रा तय करना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed