हिमंत सरमा की राहुल गांधी को चुनौती: कहा- कांग्रेस सरकारें दें इस्तीफा तो बैलेट पेपर से होंगे चुनाव
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर राहुल गांधी को चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को उन राज्यों की सरकारों से इस्तीफा मांगना चाहिए, जिनका गठन ज्ञानेश कुमार के कार्यकाल में हुआ। सरमा ने केरल, झारखंड, कर्नाटक, तेलंगाना और तमिलनाडु का जिक्र किया।
विस्तार
हिमंत बिस्व सरमा ने राहुल गांधी को चुनौती देते हुए कहा, ''सबसे पहले ज्ञानेश कुमार के कार्यकाल में बनी सरकारों को लेकर राहुल गांधी अपनी स्थिति साफ करें और उन सभी से इस्तीफा देने को कहें। केरल, झारखंड, कर्नाटक और तेलंगाना की सरकारों से इस्तीफा देने को कहें। तमिलनाडु में अपनी गठबंधन सरकार से भी इस्तीफा देने के लिए कहें।''
राहुल गांधी को हिमंत सरमा ने दी क्या चुनौती?
मुख्यमंत्री सरमा ने आगे कहा, ''इसके बाद राहुल गांधी घोषणा करें कि अगर ज्ञानेश कुमार मुख्य चुनाव आयुक्त बने रहते हैं, तो आप उत्तर प्रदेश में होने वाला अगला चुनाव नहीं लड़ेंगे। यह भी घोषणा करें कि अगर ज्ञानेश कुमार पद पर बने रहते हैं, तो आप पंजाब का चुनाव नहीं लड़ेंगे। यही बात गोवा, मणिपुर और उत्तराखंड के चुनावों के लिए भी कहें।''
#WATCH | Guwahati, Assam: Chief Minister Himanta Biswa Sarma says, "...Today, I want to challenge Rahul Gandhi: first, address the situation regarding the governments formed during Gyanesh Kumar's tenure (in your states), and ask all of them to resign. Ask the governments in Kerala, Jharkhand, Karnataka, and Telangana to resign, and ask your alliance government in Tamil Nadu to resign as well. And announce that if Gyanesh Kumar remains the CEC, you will not contest the upcoming Uttar Pradesh election. Announce that if Gyanesh Kumar stays, you won't contest the Punjab election. Announce that if he stays, you won't contest in Goa, Manipur, or Uttarakhand. And even if, by some chance, you happen to win an election in any of these five states, declare that you won't accept the seat, simply because Gyanesh Kumar is the CEC..."
— ANI (@ANI) October 12, 2026
उन्होंने कहा, ''अगर किसी तरह इन पांच राज्यों में से किसी में आप चुनाव जीत भी जाते हैं, तो घोषणा करें कि आप उस सीट को स्वीकार नहीं करेंगे, सिर्फ इसलिए क्योंकि ज्ञानेश कुमार मुख्य चुनाव आयुक्त हैं।'' उन्होंने इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन पर निशाना साधते हुए कहा, ''आज दिल्ली में जो भी सांसद नौटंकी कर रहे हैं, वो ज्ञानेश कुमार के कार्यकाल में ही सांसद बने हैं।''
घुसपैठियों का जिक्र कर क्या बोले सीएम सरमा?
सरमा ने आगे कहा, ''आप चुनाव जीतते हैं तो ईवीएम ठीक है। अगर भाजपा चुनाव जीते तो ईवीएम और चुनाव आयोग खराब हैं।'' उन्होंने कहा कि इंद्रजीत गुप्ता जब गृह मंत्री रहे, उन्होंने खुद संसद में कहा था कि तीस लाख विदेशी नागरिकों के नाम असम की मतदाता सूची में शामिल थे। आज असम, बंगाल और झारखंड में जो डेमोग्राफी बदला है, वो इस तथ्य को स्थापित करता है कि हर रोज बांग्लादेश से हमारे देश में घुसपैठ होती है।