फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Himanta asks Cong MP over stay in Pak wife's job, several arrested for seditious comments post Pahalgam attack

Assam: CM ने कांग्रेस नेता से पाकिस्तान में रहने-पत्नी की नौकरी पर पूछा सवाल; विवादित पोस्ट के लिए 16 गिरफ्तार

Sun, 27 Apr 2025 03:22 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी। Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 27 Apr 2025 03:22 PM IST
सार

Assam: असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने कांग्रेस सांसद से पाकिस्तान में लगातार 15 दिन ठहरने और उनकी पत्नी के पाकिस्तान आधारित एनजीओ से वेतन लेने को लेकर सवाल उठाए। हालांकि, उन्होंने सांसद का नाम नहीं लिया, लेकिन उनका इशारा कांग्रेस के उपनेता गौरव गोगोई की ओर था। इसके अलावा, पहलगाम हमले के बाद असम में विवादित टिप्पणियों के लिए 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।  

विज्ञापन
Himanta asks Cong MP over stay in Pak wife's job, several arrested for seditious comments post Pahalgam attack
हिमंत बिस्वा सरमा - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने रविवार को कहा एक कांग्रेस सांसद से पूछा कि क्या उन्होंने पाकिस्तान में लगातार पंद्रह दिन ठहरने का अनुभव किया है और क्या उनकी पत्नी पाकिस्तान आधारित एक गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) से वेतन प्राप्त करती हैं। सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर सिलसिलेवार कई पोस्ट किए। उन्होंने सांसद की पत्नी और उनके बच्चों की नागरिकता की स्थिति को लेकर भी सवाल उठाए। हालाकि, उन्होंने कांग्रेस नेता का नाम नहीं लिया। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट में सांसद का नाम नहीं लिया, लेकिन उनका इशारा लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता गौरव गोगोई की ओर था। सरमा उनकी पत्नी के पाकिस्तान से कथित संबंधों को लेकर हमले कर रहे हैं। उन्होंने पूछा, 'कांग्रेस पार्टी के माननीय सदस्य से सवाल- 1. क्या आपने पाकिस्तान में लगातार 15 दिन ठहरने का अनुभव किया था? अगर हां, तो कृपया अपनी यात्रा के उद्देश्य को स्पष्ट करें?' मुख्यमंत्री ने यह भी सवाल किया कि क्या यह सच है कि सांसद की पत्नी 'भारत में रहकर और काम करते हुए पाकिस्तान स्थित एक एनजीओ से वेतन प्राप्त कर रही हैं'।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: भारत के साथ लड़ाई में क्या चीन देगा पाकिस्तान का साथ? पूर्व आर्मी कमांडर ने जताई आशंका
विज्ञापन
विज्ञापन


सरमा ने सवाल किया, अगर ऐसा है, तो हम यह पूछ सकते हैं कि भारत में की जाने वाली गतिविधियों के लिए पाकिस्तान आधारित एक संगठन वेतन क्यों दे रहा है? उन्होंने सांसद की पत्नी और दो बच्चों की नागरिकता स्थिति के बारे में भी पूछा। उन्होंने आगे कहा, क्या वे भारतीय नागरिक हैं या क्या वे किसी अन्य देश की नागरिकता रखते हैं? और भी कई सवाल आगे आएंगे।' 

पिछले महीने मुख्यमंत्री ने कहा था कि राज्य सरकार पाकिस्तानी नागरिक अली तौकीर शेख के भारत के आंतरिक मामलों में कथित दखलंदाजी की जांच में इंटरपोल जैसी एजेंसियों से मदद ले सकती है, जो गोगोई की ब्रिटिश पत्नी एलिजाबेथ कोलबर्न के साथ कथित रूप से जुड़े हैं। गोगोई ने भाजपा के आरोपों को खारिज किया था और कहा था कि उनके पास उठाने के लिए कोई मुद्दा नहीं है। 


ये भी पढ़ें: Pahalgam Attack: पाकिस्तानी मीडिया में छाया सिद्धारमैया का 'युद्ध की जरूरत नहीं..' वाला बयान, अब भाजपा ने घेरा

पहलगाम हमले पर टिप्पणी के लिए 16 गिरफ्तार
मुख्यमंत्री सरमा ने कहा कि पहलगाम हमले के बाद 'भड़काऊ टिप्पणियों' के लिए राज्य में 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, कुल 16 गिरफ्तारियां की गई हैं। मुख्यमंत्री के मुताबिक, शनिवार शाम तक गिरफ्तार किए गए लोगों की संख्या 14 थी। इनमें एआईयूडीएफ विधायक अमीनुल इस्लाम भी शामिल हैं।

सरमा ने शनिवार को कहा था कि यदि आवश्यक हुआ तो गिरफ्तार लोगों पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) की धाराएं लगाई जाएंगी। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, भारत और पाकिस्तान में कोई समानता नहीं है। दोनों देश शत्रु राष्ट्र हैं और हमें वैसे ही रहना चाहिए। 

संबंधित वीडियो-


  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed