{"_id":"680df609e592da3c6b07b179","slug":"china-unlikely-to-get-involved-in-india-pakistan-war-post-pahalgam-attack-tells-ex-army-commander-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"China: भारत के साथ लड़ाई में क्या चीन देगा पाकिस्तान का साथ? पूर्व आर्मी कमांडर ने जताई आशंका","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
China: भारत के साथ लड़ाई में क्या चीन देगा पाकिस्तान का साथ? पूर्व आर्मी कमांडर ने जताई आशंका
Sun, 27 Apr 2025 03:09 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Sun, 27 Apr 2025 03:09 PM IST
सार
पूर्व शीर्ष सैन्य अधिकारी ने कहा कि भारत और चीन दोनों ही देश इन दिनों टैरिफ युद्ध में उलझे हुए हैं और अमेरिका ने दोनों देशों पर भारी-भरकम टैरिफ लगाया हुआ है, जिसका वैश्विक अर्थव्यवस्था पर असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
भारत पाकिस्तान में चरम पर तनाव
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है। ऐसे में सैन्य संघर्ष छिड़ने की आशंका से इनकार नहीं किया जा रहा है। ऐसे में ये भी सवाल उठ रहा है कि अगर भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष होता है तो क्या चीन पाकिस्तान का साथ देगा या नहीं? भारतीय सेना के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल राना प्रताप कालिता का मानना है कि चीन के भारत-पाकिस्तान संघर्ष में शामिल होने की आशंका कम ही है।
चीन के साथ भारत के संबंध हो रहे बेहतर
हालांकि उन्होंने ये स्वीकार किया कि चीन और पाकिस्तान के संबंध बहुत अच्छे हैं। उन्होंने कहा कि गलवान 2020 की घटना के बाद दोनों देशों के बीच काफी बातचीत हुई है और सैनिकों की पूरी तरह से वापसी हो चुकी है। हालात सामान्य होने की तरफ हैं और इस साल कैलाश मानसरोवर यात्रा भी शुरू हो रही है। कालिता ने कहा कि मौजूदा भू-राजनैतिक हालात को देखते हुए चीन के भारत-चीन विवाद में सीधे तौर पर शामिल होने की आशंका नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत और चीन दोनों ही देश इन दिनों टैरिफ युद्ध में उलझे हुए हैं और अमेरिका ने दोनों देशों पर भारी-भरकम टैरिफ लगाया हुआ है, जिसका वैश्विक अर्थव्यवस्था पर असर पड़ रहा है।
ये भी पढ़ें- Pahalgam Attack: पाकिस्तानी मीडिया में छाया सिद्धारमैया का 'युद्ध की जरूरत नहीं..' वाला बयान, अब भाजपा ने घेरा
विज्ञापन
बांग्लादेश के हालात पर जताई चिंता
रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल राना प्रताप कालिता ने बांग्लादेश के हालात पर भी चिंता जाहिर की और कहा कि वहां सत्ता परिवर्तन के बाद कट्टरपंथी ताकतों का उभार हुआ है। इससे वहां भारत विरोधी भावना पैदा की जा रही है। आतंकी संगठन अंसारुल बांग्ला आदि के नेताओं को जेलों से रिहा कर दिया गया है। साथ ही बांग्लादेश में पाकिस्तान का दखल भी बढ़ रहा है, जो भारत के लिए चिंता की बात है। कालिता ने उत्तर पूर्वी राज्यों में बांग्लादेश से हो रही घुसपैठ पर चिंता जाहिर की और कहा कि इससे इस्लामिक कट्टरपंथ के बढ़ने का खतरा है। कालिता ने कहा कि सिलिगुड़ी कॉरिडोर भी हमारे लिए चिंता का विषय है। हालांकि उन्होंने कहा कि भारतीय सशस्त्र इन सभी चुनौतियों से निपटने में सक्षम हैं।
ये भी पढ़ें- अरब सागर में तैनात नौसेना के युद्धपोतों ने किया, कई एंटी-शिप मिसाइलों का जोरदार परीक्षण
संबंधित वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन