फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   himalayan states interferometer technology monitoring mountain movement rocks scientists

तकनीक: पहाड़ में पत्थर भी हिलेगा तो होगी जानकारी, हिमालयी राज्यों के लिए कारगर साबित होगा इंटरफेरोमीटर?

Thu, 03 Sep 2026 05:47 AM IST
निर्मल कांत आफताब अजमत, हैदराबाद।
आफताब अजमत, हैदराबाद। Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 03 Sep 2026 05:47 AM IST
सार

पहाड़ों में भू-स्खलन के दौरान अब पत्थर के खिसकने तक की जानकारी वैज्ञानिकों को मिल सकेगी। इंटरफेरोमीटर तकनीक और सैटेलाइट की मदद से जमीन में होने वाले बेहद छोटे बदलाव भी पकड़े जाएंगे। हिमालयी राज्यों को आपदा से पहले अलर्ट करने में यह तकनीक कितनी कारगर होगी, जानिए।

विज्ञापन
himalayan states interferometer technology monitoring mountain movement rocks scientists
आपदा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

उत्तराखंड जैसे हिमालयी राज्यों में आने वाले समय में भू-स्खलन के चलते पत्थर भी हिलेगा तो वैज्ञानिकों को पता चल सकेगा।
विज्ञापन


सुनामी चेतावनी प्रणाली में नाम स्थापित कर चुका हैदराबाद का भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र (इन्कोइस) इंटरफेरोमीटर तकनीक के जरिये यह काम करेगा। इन्कोइस के वैज्ञानिक डॉ. एन. श्रीनिवास राव ने बताया कि भविष्य में इंटरफेरोमीटर तकनीकी से ये काम आसान होने वाला है। इसके लिए इसरो लगातार सैटेलाइट अंतरिक्ष में भेज रहा है। भारत ने सुनामी जैसी आपदाओं से सीख लेकर ऐसा फ्रेमवर्क तैयार किया है, जिससे देश अब सुनामी से चिंता मुक्त बन चुका है। आस-पड़ोस के करीब 24 देशों को भी हम सुनामी से अलर्ट कर रहे हैं।

क्या होती है इंटर फैरोमीटर तकनीक
इंटरफेरोमीटर तकनीक अत्यंत सटीक और उन्नत मापन तकनीक है, जो तरंगों (आमतौर पर प्रकाश, लेजर या रेडियो तरंगों) के व्यतिकरण के सिद्धांत पर काम करती है। इसका उपयोग विज्ञान और उद्योगों में ऐसी सूक्ष्म चीजों को मापने के लिए किया जाता है, जिन्हें किसी अन्य सामान्य तरीके से मापना नामुमकिन होता है। यह दुनिया की सबसे सटीक दूरी और सतह मापने वाली प्रणालियों में से एक है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: कृष्णा-गोदावरी बेसिन में समुद्र के नीचे खिसकी जमीन?: भारत ने शुरू की जांच, मिले बड़े सबूत
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र इस दिशा में काफी आगे बढ़ चुका है। भूकंप और उससे उठने वाली हर लहर पर वैज्ञानिक 24 घंटे नजर रख रहे हैं। मछुवारों के लिए अनुकूल हालातों की पूरी जानकारी एसएमएस, ई-मेल से दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed