{"_id":"5cc55e31bdec2207476e151e","slug":"himachal-pradesh-women-tourist-killed-in-a-hotel-in-goa","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल प्रदेश की महिला पर्यटक की गोवा के एक होटल में हत्या","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
हिमाचल प्रदेश की महिला पर्यटक की गोवा के एक होटल में हत्या
Sun, 28 Apr 2019 01:32 PM IST
आसिम खान
भाषा, पणजी
भाषा, पणजी
Published by: आसिम खान
Updated Sun, 28 Apr 2019 01:32 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
हिमाचल प्रदेश की एक महिला पर्यटक की गोवा के एक होटल में हत्या कर दी गई। पुलिस को उसके फरार पति पर संदेह है। अंजुना थाने के निरीक्षक नवलेश देसाई ने बताया कि हिमाचल प्रदेश की निवासी अलका सैनी और उसका पति 20 अप्रैल को उत्तरी गोवा जिले के अरपुरा बीच स्थित होटल पहुंचे थे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि शनिवार को जब होटल के कर्मचारी साफ-सफाई के लिए कमरे में घुसे तो उन्हें अलका का शव मिला। पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला का गला रेता गया था। देसाई ने कहा कि महिला का पति फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन