फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hillary Clinton India Visit: Hillary Clinton visited Ellora caves, spent time at UNESCO site

Hillary Clinton: एलोरा की गुफाएं निहारने पहुंचीं हिलेरी क्लिंटन, यूनेस्को स्थल पर बिताए ढाई घंटे

Wed, 08 Feb 2023 08:41 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Wed, 08 Feb 2023 08:41 PM IST
सार

अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन औरंगाबाद शहर के दो दिवसीय दौरे पर थीं। वह सुबह 10.30 बजे एलोरा की गुफाओं पर पहुंचीं और वहां लगभग ढाई घंटे रहीं।

विज्ञापन
Hillary Clinton India Visit: Hillary Clinton visited Ellora caves, spent time at UNESCO site
एलोरा की गुफाएं निहारने पहुंचीं हिलेरी क्लिंटन - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

भारत दौरे पर आईं अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन बुधवार को महाराष्ट्र की एलोरा की गुफाएं देखने पहुंचीं। यहां उन्होने में करीब ढाई घंटे बिताए, जो यूनेस्को का विश्व विरासत स्थल है। क्लिंटन ने गुफा परिसर को एक 'असाधारण ऐतिहासिक स्थल' बताया है। 
विज्ञापन


क्लिंटन औरंगाबाद शहर के दो दिवसीय दौरे पर थीं। वह मंगलवार दोपहर यहां पहुंचीं और रात्रि विश्राम के लिए खुल्ताबाद कस्बे के लिए रवाना हो गई। वह सुबह 10.30 बजे के आसपास एलोरा की गुफाओं पर पहुंचीं और वहां लगभग ढाई घंटे रहीं।
विज्ञापन


50 मिलियन डॉलर के एक कोष की घोषणा 
सोमवार को, क्लिंटन ने दिवंगत पर्यावरण कार्यकर्ता इला भट्ट द्वारा स्थापित स्व-रोजगार महिला संघ (SEWA) से जुड़ी महिलाओं के लिए 50 मिलियन डॉलर के एक कोष की घोषणा की। उन्होंने कहा कि कोष जलवायु परिवर्तन से लड़ने के लिए महिलाओं और समुदायों को सशक्त करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


संगठन के एक ट्रेड यूनियन के रूप में 50 साल पूरे होने के अवसर पर रविवार को अहमदाबाद में एक कार्यक्रम में उन्होंने भाग लिया और इसकी संस्थापक और प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता इला भट्ट को श्रद्धांजलि दी। भट्ट का पिछले साल नवंबर में निधन हो गया था।


नमक निकालने वाले श्रमिकों से भी मिलीं थीं 
क्लिंटन ने सोमवार को गुजरात के कच्छ में नमक निकालने वाले श्रमिकों से मुलाकात की थी। इस दौरान क्लिंटन ने श्रमिकों से नमक उत्पादन की प्रक्रिया और उनके सामने आने वाली कठिनाइयों के बारे में भी जानकारी ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed