फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hijab row: Udupi Muslim girls say they will not go to college without hijab and fight it legally

हिजाब विवाद: उडुपी की मुस्लिम लड़कियों का एलान, बिना हिजाब नहीं जाएंगे स्कूल, इंसाफ के लिए लड़ेंगे

Tue, 15 Mar 2022 06:43 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उडुपी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उडुपी Published by: Amit Mandal Updated Tue, 15 Mar 2022 06:43 PM IST
सार

लड़कियों ने सरकार पर सर्कुलर जारी कर इसे मुद्दा बनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसा दबाव बनाने के लिए किया गया।
 

विज्ञापन
Hijab row: Udupi Muslim girls say they will not go to college without hijab and fight it legally
कर्नाटक में हिजाब को लेकर विवाद - फोटो : PTI

विस्तार

कक्षाओं के अंदर हिजाब पहनने की अनुमति मांगने वाली याचिकाओं को कर्नाटक हाई कोर्ट द्वारा खारिज किए जाने के बाद उडुपी की मुस्लिम लड़कियों ने कहा है कि वे बिना हिजाब के कॉलेज नहीं जाएंगी और न्याय मिलने तक कानूनी रूप से केस लड़ेंगी। उन्होंने यह भी दावा किया कि फैसला असंवैधानिक है। 

विज्ञापन


हम अपने अधिकारों के लिए लड़ेंगे  
इन लड़कियों में से एक ने इस तटीय शहर में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि हमने कक्षाओं में हिजाब पहनने की अनुमति के लिए हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। आदेश हमारे खिलाफ आया है। हम हिजाब के बिना कॉलेज नहीं जाएंगे, लेकिन हम इसके लिए लड़ेंगे। हम सभी कानूनी तरीकों की कोशिश करेंगे। हम न्याय और अपने अधिकारों के लिए लड़ेंगे। 
विज्ञापन


फैसले को बताया असंवैधानिक 
लड़की ने कहा, आज जो फैसला आया वह असंवैधानिक है। संविधान ही हमें (हमारे अधिकार) मेरे धर्म का पालन करने का अधिकार देता है और मैं कुछ भी पहन सकती हूं। लड़की ने 5 फरवरी के उस सरकारी आदेश का भी जिक्र किया जिसमें ऐसे पहनावे पर प्रतिबंध लगाने का निर्देश दिया गया था जो शांति भंग करता है। लड़कियों ने सरकार पर सर्कुलर जारी कर इसे मुद्दा बनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसा दबाव बनाने के लिए किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़की ने आरोप लगाया, उन्होंने कितना मुद्दा बनाया! उन्होंने सभी कॉलेजों के लिए एक मुद्दा बनाया। उन्होंने सभी लड़कियों को शिक्षा से वंचित कर दिया है। यह दबाव बनाने के लिए किया गया था। उसने दोहराया कि हिजाब उसके धर्म का एक अनिवार्य हिस्सा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed