फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hijab controversy: Al Qaeda chiefs video will be probed in praise of Muskan Khan, CM Bommai orders

हिजाब विवाद : मुस्कान खान की तारीफ में अलकायदा प्रमुख के वीडियो की होगी जांच, बोम्मई ने दिए आदेश

Fri, 08 Apr 2022 08:12 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 08 Apr 2022 08:12 AM IST
सार

सीएम बोम्मई ने कहा कि उन्होंने पुलिस के उच्चाधिकारियों को वीडियो की जांच करने को कहा है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें जवाहिरी द्वारा वीडियो जारी करने पर कोई हैरानी नहीं हुई, क्योंकि कुछ लोग राज्य व देश के कानून तोड़कर अशांति पैदा करने की कोशिशों में लंबे समय से जुटे हैं। 

विज्ञापन
Hijab controversy: Al Qaeda chiefs video will be probed in praise of Muskan Khan, CM Bommai orders
अलकायदा सरगना जवाहिरी ने उगला जहर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने हिजाब विवाद के दौरान 'जय श्रीराम' के नारों के जवाब में 'अल्लाहू अकबर' का नारा बुलंद करने वाली मुस्कान खान के समर्थन में अलकायदा प्रमुख जवाहिरी के वीडियो की जांच के आदेश दिए हैं। अयमान अल जवाहिरी आतंकी सरगना ओसामा बिन लादेन का करीबी रहा है। ओसामा की मौत के बाद अलकायदा की कमान उसके हाथों में है।

विज्ञापन


जवाहिरी ने मुस्कान खान की तारीफ करते हुए करीब नौ मिनट का वीडियो संदेश जारी किया है। यह वीडियो इस सप्ताह के आरंभ में सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। इस पर सीएम बोम्मई ने कहा कि उन्होंने पुलिस के उच्चाधिकारियों को वीडियो की जांच करने को कहा है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें जवाहिरी द्वारा वीडियो जारी करने पर कोई हैरानी नहीं हुई, क्योंकि कुछ लोग राज्य व देश के कानून तोड़कर अशांति पैदा करने की कोशिशों में लंबे समय से जुटे हैं। अलकायदा प्रमुख की वीडियो क्लिप भी उसी का हिस्सा है। अनावश्यक मुद्दे उठाकर कुछ लोग आम जनता में भ्रम व अशांति फैलाना चाहते हैं।
विज्ञापन


इस वीडियो में दुनिया के बड़े आतंकी संगठनों में शुमार अलकायदा के प्रमुख जवाहिरी ने कर्नाटक के मांड्या की रहने वाली कॉलेज छात्रा मुस्कान जैनब खान की तारीफ की है। उसने बीते दिनों राज्य में गर्माए हिजाब विवाद के दौरान एक कॉलेज में प्रदर्शन के दौरान अल्लाहू अकबर का नारा लगाया था। इसके बाद वह हिजाब आंदोलन का प्रमुख चेहरा बनकर उभरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमें जवाहिरी की तारीफ की जरूरत नहीं : मोहम्मद हुसैन खान
हालांकि जवाहिरी के वीडियो से मुस्कान के पिता मोहम्मद हुसैन खान ने किनारा कर लिया है। उन्होंने कहा है कि उनका अलकायदा से कोई लेना देना नहीं है। जवाहिरी कौन यह भी वह नहीं जानते। वह अरबी में कुछ कह रहा है, क्या कह रहा है, वह नहीं जानते। हमें उनकी तारीफ की जरूरत नहीं है। हम यहां खुश हैं। यहां सरकार, कानून व पुलिस है, वह कार्रवाई करे। 


अलकायदा को दखल का अधिकार नहीं : माकन
बहरहाल हिजाब विवाद के बीच जवाहिरी के इस वीडियो ने नए सिरे से सियासत गर्मा दी है। कांग्रेस नेता अजय माकन ने कहा है कि हम जवाहिरी के वीडियो की निंदा करते हैं। यह माहौल खराब करने के लिए जारी किया गया है। अलकायदा प्रतिबंधित संगठन है, उसे भारत के आंतरिक मामले में दखल का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने विवादित बयान देने के लिए कर्नाटक के गृह मंत्री की भी निंदा की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed