फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Highway dust, Akbar tomb was black with smoke

हाईवे के धूल, धुंए से काला पड़ा अकबर का मकबरा

Tue, 12 Dec 2017 01:34 AM IST
एजेंसी / आगरा
एजेंसी / आगरा Updated Tue, 12 Dec 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
Highway dust, Akbar tomb was black with smoke
अकबर मकबरा
भारी प्रदूषण से ताजमहल के साथ शहर में मौजूद अन्य संगमरमरी स्मारकों की चमक कम हो रही है, साथ ही ताज की तरह रखरखाव नहीं होने से उनके अस्तित्व पर भी संकट मंडरा रहा है। मुगल शहंशाह अकबर के मकबरे, सिकंदरा पर हाईवे के धूल और धुंए से कालिख जमी हुई है। एएसआई साइंस ब्रांच ने सिकंदरा में प्रदूषण के सैंपल लिए हैं और हर महीने धूल कणों के जमाव का रिकार्ड तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन


नेशनल हाईवे नंबर दो से सटे सिकंदरा स्थित अकबर के मकबरे की संगमरमरी मीनारें और नकली कब्र के चारों ओर मौजूद संगमरमरी जालियां प्रदूषण के कारण पीली और काली पड़ रही हैं। ताजमहल के 500 मीटर के दायरे में तो वाहनों का प्रतिबंध है, लेकिन सिकंदरा में गेट के सामने ही हाइवे है, जहां से प्रतिदिन हजारों ट्रक और वाहन जहरीला धुआं छोड़ते निकलते हैं। चौराहे पर लग रहे जाम और अब हाइवे चौड़ीकरण के लिए की जा रही खोदाई से धूल कण स्मारक की दीवार और मीनार पर जमा हो गए हैं। 
विज्ञापन


पढ़ें- जब मुगल बादशाह औरंगजेब बन गए थे शाकाहारी
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसआई साइंस ब्रांच हर महीने धूल कणों का ब्योरा एकत्र कर रही है। मीनारों पर जमा प्रदूषण की परत के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। 1605 से 1613 के बीच तामीर किए गए सिकंदरा में लाल पत्थर और संगमरमर को प्रदूषण से हो रहे नुकसान का अध्ययन भी किया जा रहा है। अकबर के मकबरे में मीनारों पर धूल कणों और प्रदूषण का असर पड़ रहा है। ताजमहल के बाद सिकंदरा में भी क्ले पैक ट्रीटमेंट कराया जाएगा ताकि  चमक बरकरार रह सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed