फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Highway construction slows to 20.43 km per day during Apr July MoRTH

National Highway: कोरोना और मानसून से धीमी हुई NH निर्माण की रफ्तार, अब देशभर में रोज 20 किमी सड़क ही बन रही

Fri, 12 Aug 2022 04:16 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 12 Aug 2022 04:16 PM IST
सार

देश में राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण की गति 2020-21 में रिकॉर्ड 37 किलोमीटर प्रतिदिन को छू गई थी, लेकिन कोविड-19 महामारी और देश के कुछ हिस्सों में सामान्य से अधिक मानसून के कारण व्यवधान होने से 2021-2022 में यह एक दिन में 28.64 किलोमीटर तक धीमी हो गई। 

विज्ञापन
Highway construction slows to 20.43 km per day during Apr July MoRTH
बाड़मेर एनएच (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

चालू वित्त वर्ष के पहले चार महीनों के दौरान देश में राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) निर्माण की गति धीमी होकर 20.43 किलोमीटर प्रतिदिन हो गई है। आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गई। 
विज्ञापन


पहले प्रतिदिन 37 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग का हो रहा था निर्माण
देश में राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण की गति 2020-21 में रिकॉर्ड 37 किलोमीटर प्रतिदिन को छू गई थी, लेकिन कोविड-19 महामारी और देश के कुछ हिस्सों में सामान्य से अधिक मानसून के कारण व्यवधान होने से 2021-2022 में यह एक दिन में 28.64 किलोमीटर तक धीमी हो गई। 
विज्ञापन

 
2022-23 में जुलाई तक 2,493 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने जुलाई 2022 के लिए अपने मासिक सारांश में कहा, मंत्रालय ने 2022-23 में जुलाई तक 2,493 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण किया है जबकि जुलाई 2021-2 तक 2,927 किलोमीटर का निर्माण किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, 2022 में अप्रैल-जुलाई के बीच केवल 1,975 किलोमीटर सड़क परियोजनाओं का आवंटन किया गया था, जबकि एक साल पहले की अवधि में 2,434 किलोमीटर सड़क परियोजनाओं का आवंटन किया गया था। 

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) व राष्ट्रीय राजमार्ग और बुनियादी ढांचा विकास निगम लिमिटेड (एनएचआईडीसीएल) देशभर में राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए मुख्य रुप से जिम्मेदार हैं। 

  
चालू वित्त वर्ष में 12 हजार किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण का लक्ष्य
चालू वित्त वर्ष के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण का आधिकारिक लक्ष्य 12,000 किलोमीटर रखा गया है। मंत्रालय ने 2019-20 में 10,237 किलोमीटर, 2020-21 में 13,327 किलोमीटर और 2021-22 में 10,457 किलोमीटर का निर्माण किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed