{"_id":"63482504ec2f8458fc522e5a","slug":"highway-construction-slows-to-19-44-km-per-day-during-april-september","type":"story","status":"publish","title_hn":"Highway Construction: अप्रैल-सितंबर में हाईवे निर्माण की गति हुई धीमी, हर दिन 19.44 किमी सड़क का निर्माण","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Highway Construction: अप्रैल-सितंबर में हाईवे निर्माण की गति हुई धीमी, हर दिन 19.44 किमी सड़क का निर्माण
Thu, 13 Oct 2022 08:17 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Amit Mandal
Updated Thu, 13 Oct 2022 08:17 PM IST
सार
मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, इस साल अप्रैल-सितंबर के दौरान आंकड़ा 4,092 किलोमीटर है, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 4,609 किलोमीटर था।
विज्ञापन
नेशनल हाइवे
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
चालू वित्त वर्ष के पहले छह महीनों के दौरान देश में राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण की गति धीमी होकर 19.44 किलोमीटर प्रतिदिन हो गई है। जबकि देश में राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) के निर्माण की गति 2020-21 में रिकॉर्ड 37 किलोमीटर प्रति दिन को छू गई थी। 2021-22 में महामारी से जुड़े व्यवधानों और देश के कुछ हिस्सों में लंबी अवधि के सामान्य मानसून के कारण धीमी होकर 28.64 किलोमीटर प्रतिदिन हो गई थी। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) ने कैबिनेट के लिए अपने सितंबर के मासिक सारांश में कहा कि मंत्रालय ने 2022-23 में सितंबर तक 3,559 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण किया है, जबकि सितंबर 2021-22 तक 3,824 किलोमीटर सड़क का निर्माण किया था।
विज्ञापन
मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, इस साल अप्रैल-सितंबर के दौरान आंकड़ा 4,092 किलोमीटर है, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 4,609 किलोमीटर था। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) और राष्ट्रीय राजमार्ग और बुनियादी ढांचा विकास निगम लिमिटेड (NHIDCL) देश भर में राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए मुख्य रूप से जिम्मेदार हैं। चालू वित्त वर्ष के लिए राजमार्ग निर्माण का आधिकारिक लक्ष्य 12,000 किलोमीटर रखा गया है। मंत्रालय ने 2019-20 में 10,237 किलोमीटर, 2020-21 में 13,327 किलोमीटर और 2021-22 में 10,457 किलोमीटर सड़क का निर्माण किया था।
विज्ञापन