फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अब 200 किमी/घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी हाईस्पीड ट्रेन तेजस, वाई-फाई, एलसीडी से लैस है ये लग्जरी ट्रेन

Fri, 15 Jun 2018 12:46 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 15 Jun 2018 12:46 PM IST
विज्ञापन
High speed train Tejas express to run at speed of 200 km per hour on Delhi to Chandigarh route
Tejas

रेलवे की लेटलतीफी से परेशान यात्री भले ही रेलवे को कोसते हों लेकिन अब भारतीय रेल हाईस्पीड ट्रेन चलाने के सपने को साकार करती दिख रही है। जल्द ही अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस 12 डिब्बों वाली तेजस 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से रेल ट्रैक पर दौड़ती नजर आ सकती है।



चीन, स्वीडन, जर्मनी और रूस की तर्ज पर भारतीय रेल ने बिहार के मधेपुरा में 12 हजार हॉर्सपावर से ज्यादा ताकत वाले रेल इंजन का निर्माण कर लिया है। पंजाब के कपूरथला रेल कोच फैक्टरी (आरसीएफ) ने 12 डिब्बों की देश की पहली रैक का निर्माण कर लिया है, जो 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से मौजूदा ट्रैक पर दौड़ सकती है। इसके निर्माण में 39 करोड़ की लागत आई है। 

आरसीएफ के इंजीनियरों ने शक्तिशाली तेजस इंजन के लिए 12 डिब्बे तैयार किए हैं जो सुरक्षा और अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है। उत्तर रेलवे इसी महीने दिल्ली-चंडीगढ़ रूट पर शताब्दी ट्रेन के डिब्बों को हटाकर इस नई तेजस रैक को उतारने की योजना बना रहा है। 

उत्तर रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि बाद में सभी शताब्दी ट्रेनों के डिब्बों को हटाकर तेजस के इस नए कोच से बदल दिया जाएगा। इससे पहले मुंबई से गोवा के रूट पर तेजस एक्सप्रेस चल रही है, जिसकी अधिकतम स्पीड 180 किमी है। 

तेजस के नए डिब्बों की खासियतें

High speed train Tejas express to run at speed of 200 km per hour on Delhi to Chandigarh route
Tejas
तेजस के नए डिब्बों की खासियतें:- पूरी ट्रेन साउंड प्रूफ है, ट्रेन के गेट ऑटोमेटिक हैं। 
High speed train Tejas express to run at speed of 200 km per hour on Delhi to Chandigarh route
वाई-फाई, सीट के पीछे टच स्क्रीन एलईडी, स्मोक डिटेक्टर, सीसीटीवी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
High speed train Tejas express to run at speed of 200 km per hour on Delhi to Chandigarh route
tejas
वीनीशन विंडो- यह आकार में बड़ा है। बेहतर दृश्य, धूप से बचाव के लिए लगे पर्दे पॉवर से चलेंगे। 
विज्ञापन
High speed train Tejas express to run at speed of 200 km per hour on Delhi to Chandigarh route
ट्रेन में बायो वैक्यूम टॉयलेट, इंगेजमेंट बोर्ड, हैंड ड्रायर की सुविधा मुहैया कराई गई है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed