{"_id":"5d9068368ebc3e93a76ff567","slug":"high-court-the-priests-of-the-orthodox-faction-prayed-collectively-in-the-piravom-church","type":"story","status":"publish","title_hn":"उच्च न्यायालय के निर्देश से ऑर्थोडॉक्स धड़े के पादरियों ने पिरावोम गिरजाघर में की सामूहिक प्रार्थना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
उच्च न्यायालय के निर्देश से ऑर्थोडॉक्स धड़े के पादरियों ने पिरावोम गिरजाघर में की सामूहिक प्रार्थना
Sun, 29 Sep 2019 02:06 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
Published by: Trainee Trainee
Updated Sun, 29 Sep 2019 02:06 PM IST
विज्ञापन
kerala high court
- फोटो : PTI
उच्चतम न्यायालय द्वारा दो साल पहले केरल में ऑर्थोडॉक्स धड़े के पक्ष में दिए गए फैसले पर अमल करते हुए इस धड़े के पादरियों ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रविवार को पिरावोम में सामूहिक प्रार्थना सभा आयोजित की।
विज्ञापन
केरल उच्च न्यायालय के निर्देश के अनुसार ऑर्थोडॉक्स धड़े ने ‘पिरावोम वेलियापल्ली’ नामक गिरजाघर में प्रवेश किया। यह राज्य में ईसाई आस्था का प्रमुख केन्द्र हैं और एर्नाकुलम जिला प्रशासन ने दो दिन पहले ही जैकोबाइट धड़े से इसका नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया था।
विज्ञापन
पिछले सप्ताह क्षेत्र में उस वक्त तनाव फैल गया था, जब उच्च न्यायालय ने जिला प्रशासन को गिरजाघर का नियंत्रण अपने हाथ में लेने के निर्देश दिए थे, ताकि आर्थोडॉक्स धड़े को उस पर कब्जा देने के उच्चतम न्यायालय के फैसले पर अमल किया जा सके।
विज्ञापन
शीर्ष अदालत के आदेश के बाद पहली बार ऑर्थोडॉक्स धड़े के पादरी और अनुयायी रविवार को गिरजाघर में प्रवेश कर पाए।
हालात के मद्देनजर गिरजाघर और पिरावोम शहर के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। इसबीच जैकोबोइट धड़े के हजारों अनुयाई अपने पादरी की अगुवाई में पिरावोम शहर पहुंचे और सड़क किनारे प्रार्थना की।
इसके बाद उन्होंने विरोध प्रदर्शन किया। अभी तक गिरजाघर पर इसी धड़े का कब्जा था।