फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hemolytic Uremic Syndrome: rare case of snake bite, patient recovers after complete shutdown of kidneys

विज्ञान का चमत्कार: सांप काटने से फेल हो गई थीं महिला की किडनियां, दुनिया भर में सिर्फ 30 लोगों को हुई यह समस्या, डॉक्टरों ने फिर भी बचाया 

Mon, 17 Jan 2022 10:18 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Mon, 17 Jan 2022 10:18 AM IST
सार

डॉक्टरों ने बताया कि महिला को हेमोलिटिक यूरेमिक सिंड्रोम था। यह बहुत ही दुर्लभ बीमारी है, जो सांप काटने के बाद होती है। दुनिया भर में ऐसे सिर्फ 30 मामले दर्ज किए गए हैं। 

विज्ञापन
Hemolytic Uremic Syndrome: rare case of snake bite, patient recovers after complete shutdown of kidneys
सर्पदंश

विस्तार

पुणे के एक अस्पताल में आए दुर्लभ मामले ने सभी को चौंका दिया है। यहां के नोबल अस्पताल में भर्ती एक 30 वर्षीय महिला, जिसको सांप ने काट लिया था और उसकी किडनी पूरी तरह से फेल हो चुकी थीं। इसके बाद भी वह पूरी ठीक हो गई। इस तरह के मामले ने चिकित्सकों को भी हैरान कर दिया है। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि महिला दो दिसंबर को अस्पताल आई थी। उसे यूरिन में समस्या थी और शरीर में काफी सूजन आ चुकी थी। इतना ही नहीं महिला की किडनी भी फेल हो गई थी। यह सबकुछ सांप के काटने के बाद हुआ था। 

विज्ञापन


आईसीयू में किया भर्ती
अस्पताल के डॉक्टर अविनाश ने बताया कि महिला को तुरंत अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया। उसके गुर्दे पूरी तरह से काम करना बंद कर चुके थे। जांच में पता चला कि महिला की प्लेटलेट्स व आरबीसी काउंट तेजी से नीचे गिर रहा है। इसके बाद पति की इजाजत लेकर महिला की एक किडनी की बायोप्सी की गई और उसे तत्काल डायलिसिस पर रखा गया। 
विज्ञापन


दुनिया भर में इस तरह के 30 से भी कम मामले
डॉक्टरों ने बताया कि महिला को हेमोलिटिक यूरेमिक सिंड्रोम था। यह बहुत ही दुर्लभ बीमारी है, जो सांप काटने के बाद होती है। इंडियन जर्नल ऑफ नेफ्रोलॉजी में प्रकाशित अध्ययनों के अनुसार, दुनिया भर में ऐसे 30 से कम मामले दर्ज किए गए हैं जिनमें मरीज इस बीमारी से पीड़ित हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छह सप्ताह तक डायलिसिस पर रही महिला 
डॉक्टरों ने बताया कि महिला के दूषित प्लाजमा को स्वस्थ्य प्लाजमा के साथ बदल दिया गया। इस तरह का केस बहुत ही जोखिम भरा रहता है, लेकिन छह सप्ताह तक डायलिसिस पर रहने के बाद महिला को बचा लिया गया। उसमें सुधार भी देखा गया। डॉक्टरों का कहना है कि उसकी किडनी ठीक हो गई है, उसे अब डायलिसिस की जरूरत नहीं पड़ेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed