{"_id":"5f17e75f8ebc3e9fac41fcf5","slug":"height-of-superstition-liquor-given-to-children-to-prevent-covid19-infection-in-malkangiri","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के नाम पर बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़, मासूमों को पिलाई देसी शराब","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना के नाम पर बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़, मासूमों को पिलाई देसी शराब
Wed, 22 Jul 2020 01:03 PM IST
Rohit Ojha
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मलकानगिरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मलकानगिरी
Published by: Rohit Ojha
Updated Wed, 22 Jul 2020 01:03 PM IST
विज्ञापन
मासूमों को पिलाई देसी शराब
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश एक तरफ कोरोना महामारी से जूझ रहा है, वहीं, दूसरी तरफ इसको लेकर अफवाहें भी लगातार फैल रही हैं। लोग कोरोना के संक्रमण से बचाव के लिए तरह-तरह के उपाय कर रहे हैं, लेकिन ओडिशा के मलकानगिरी में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। मलकानगिरी में कोरोना वायरस से बचाने के लिए 10-12 साल के मासूम बच्चों को देसी शराब पिला दी गई। महामारी से बचाव के नाम पर बच्चों के जिंदगी के साथ खिलवाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
विज्ञापन
मलकानगिरी जिले के पड़िया ब्लॉक के परसनपाली गांव में कुछ ग्रामीणों ने मासूमों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ किया है। कोरोना संक्रमण से बचाव के नाम पर मलकानगिरी में 10-12 वर्ष की आयु के 50 से अधिक बच्चों को कुछ ग्रामीणों ने सालपा (देसी शराब) पिला दी। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि लगभग 50 बच्चों को देसी शराब परोसी जा रही है। इस दौरान वहां बच्चे और ग्रामीण न तो सामाजिक दूरी का पालन कर रहे हैं और न ही किसी ने वहां मास्क पहना था।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल के होने के बाद लोगों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। बच्चों की जान को इस तरह से जोखिम डालने पर लोगों में गुस्सा है। डॉक्टरों का कहना है कि शराब के सेवन से कोरोना का संक्रमण खत्म नहीं हो सकता है। शराब मासूमों के स्वास्थ्य के लिए बेहद ही खतरनाक साबित हो सकता है, क्योंकि बच्चों का शरीर इस तरह की चीजों की सेवन के लिए तैयार नही होता है।
विज्ञापन