फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Heavyweight Suvendu Adhikari joins BJP; 9 MLAs, 1 MP also change sides on stage with amit shah

सुवेंदु अधिकारी ने नौ विधायकों और एक सांसद के साथ भाजपा का दामन थामा, शाह के साथ मंच पर मिली जगह

Sat, 19 Dec 2020 04:04 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sat, 19 Dec 2020 04:04 PM IST
विज्ञापन
Heavyweight Suvendu Adhikari joins BJP; 9 MLAs, 1 MP also change sides on stage with amit shah
मंच पर अमित शाह के साथ सुवेंदु अधिकारी - फोटो : ANI

पश्चिम बंगाल में शनिवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को रैली के दौरान तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के पूर्व नेता सुवेंदु अधिकारी ने भाजपा का दामन थाम लिया। सुवेंदु अधिकारी को रैली में मंच पर अमित शाह के बगल में जगह दी गई। सुवेंदु अधिकारी के साथ कई पार्टियों के नौ विधायक और एक टीएमसी सांसद भी भाजपा में शालि हुए हैं। कई दिनों से अधिकारी के भाजपा में जाने की अटकले थीं।

विज्ञापन


विज्ञापन

 


भाजपा में शामिल होते हुए टीएमसी पर बरसे अधिकारी :
सुवेंदु अधिकारी ने 2021 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने का संकल्प लेते हुए शनिवार को विश्वास जताया कि उनकी नई पार्टी (भाजपा) राज्य में अगली सरकार बनाएगी। अधिकारी यहां केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की रैली में भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस भगवा पार्टी के कारण ही अस्तित्व में आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा को राष्ट्रवाद और बहुलवाद पर यकीन
उन्होंने रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘मैं पहली बार अमित शाह से 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान मिला था, जब मुझे कोविड था, तब मेरी पूर्व पार्टी (तृणमूल कांग्रेस) ने मेरे स्वास्थ्य के बारे में नहीं पूछा, जबकि अमित शाह ने दो बार पूछा कि मेरी तबियत कैसी है।’’ उन्होंने इस बात का जिक्र किया कि भाजपा राष्ट्रवाद और बहुलवाद में यकीन करती है।अधिकारी ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस राज्य को स्थानीय और बाहरी लोगों के आधार पर विभाजित करना चाहती है।अधिकारी ने रैली में कहा कि इस तरह की संकीर्ण राजनीति के लिए तृणमूल कांग्रेस को शर्म आनी चाहिए। 

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे वे लोग गद्दार कह रहे हैं जो खुद (तृणमूल कांग्रेस के) गद्दार हैं। यदि भाजपा यहां नहीं होती, तृणमूल कांग्रेस अस्तित्व में नहीं आती। अगले विधानसभा चुनाव में भाजपा बंगाल में जीत हासिल करेगी और तृणमूल कांग्रेस पराजित होगी। ’’
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed