1 दिसंबर को चेन्नई में भारी बारिश की आशंका, हाई एलर्ट पर प्रशासन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण पश्चिम हवाओं के बदले रुख के बाद चेन्नई में अब 1 और 2 दिसंबर को भारी बारिश हो सकती है। पहला उत्तर पूर्वी मानसून तमिलनाडू की तरफ बढ़ रहा है।
मौसम वैज्ञानिक एस बालचंद्रन के मुताबिक कम दबाव वाला ये मानसून 24 घंटे के भीतर तमिलनाडु और पुद्दुचेरी के तटों पर तनाव की स्थिति पैदा कर सकता है, हालांकि ये बाढ़ जैसी स्थिति नहीं होगी।
बृहस्पतिवार को चेन्नई और नागपट्टिनम से होते हुए ये तमिलनाडु को पार करेगा। 2015 में आई बाढ़ को नहीं भुला पाए लोगों के अंदर अभी भी बाढ़ जैसी स्थिति पैदा होने का डर बना हुआ है।
चेन्नई के तट पर होगी भारी बारिश
इस मानसून से चेन्नई और नागपट्टिनम के तटों पर भारी बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं डेल्टा क्षेत्रों में मध्यम बारिश की संभावना जताई जा रही है। दक्षिण पश्चिमी हवाओं की वजह से लेट हुआ उत्तर पूर्वी मानसून अब राज्य में प्रवेश करेगा।
इसकी वजह से मछुवारों को चेतावनी जारी कर दी गई है। उनसे कहा गया है कि वो समुद्र के भीतर प्रवेश न करें। राज्य में नवंबर के महीने में ज्यादा बारिश होती है, लेकिन इस बार ये पर्याप्त नहीं हुई।
बारिश की जरूरत इस वजह से और है, क्योंकि मौजूदा प्रणाली के मुताबिक राज्य को पीने के पानी की कमी को दूर करने के लिए बारिश की जरूरत है।