{"_id":"57e518804f1c1b5d4ca8212e","slug":"heavy-rains-continue-in-ap-death-toll-rises-to-9","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंध्र प्रदेश-तेलंगाना में टूटा बारिश का कहर, नौ लोगों की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
आंध्र प्रदेश-तेलंगाना में टूटा बारिश का कहर, नौ लोगों की मौत
एजेंसी, हैदराबाद/विजयवाड़ा
Updated Fri, 23 Sep 2016 05:26 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंध्र प्रदेश व तेलंगाना में भारी बारिश लगातार जारी है। आंध्र में बारिश के कारण मरने वालों लोगों की संख्या बढ़कर नौ पहुंच गई है। शुक्रवार को राज्य के विभिन्न हिस्सों से चार लोगों के मरने की सूचना मिली।
तेलंगाना सरकार ने पिछले दो दिन से हो रही भारी बारिश के कारण आईटी कंपनियों से कहा है कि वह अपने कर्मचारियों को घर से काम करने की सुविधा दें। वहीं राज्य सरकार ने गाचीबोवली, निजामपेट, अलवल, हकीमपेट जैसे कुछ क्षेत्रों में बचाव कार्य के लिए सेना की भी मदद मांगी है। सरकार ने शैक्षणिक संस्थनों में शुक्रवार और शनिवार की छुट्टी घोषित कर दी है। मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने बृहस्पतिवार को स्थिति की समीक्षा की और भारी बारिश के मद्देनजर अधिकारियों को हर संभव कदम उठाने के निर्देश दिए।
आंध्र प्रदेश आपदा प्रबंधन आयुक्त के. धनंजय रेड्डी ने बताया कि गुंटूर में एक आदमी की मौत बाढ़ के पानी में बहने के कारण हुई जबकि विशाखापट्टनम जिले में तीन लोगों के मरने का समाचार मिला। यहां एक आदमी घर ढहने और दो व्यक्ति की मौत पानी में बहने के कारण हुई।
विज्ञापन
इससे पहले बृहस्पतिवार को गुंटूर जिले में बारिश के कारण पांच लोगों की मौत हुई थी। बंगाल की खाड़ी में कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव के कारण राज्य में भारी बारिश हो रही है। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की पांच टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। बारिश के कारण सड़क और रेल सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं।