फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Update Today in India Latest News Today Heavy Rainfalls likely over Punjab UP Bihar WB and northeastern states during next 5 days India Meteorological Dept

Weather Update Today: मौसम विभाग का अलर्ट, उत्तर भारत के कई राज्यों में अगले पांच दिन भारी बारिश का अनुमान

Thu, 09 Jul 2020 03:54 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rohit Ojha Updated Thu, 09 Jul 2020 03:54 PM IST
विज्ञापन
Weather Update Today in India Latest News Today Heavy Rainfalls likely over Punjab UP Bihar WB and northeastern states during next 5 days India Meteorological Dept
Weather Update - फोटो : अमर उजाला

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, बिहार समेत देश के कई और राज्यों में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने कहा है कि उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 11 और 12 जुलाई को भारी बारिश हो सकती है। बिहार में 10 और 11 जुलाई को भारी बारिश का अनुमान है। इसके अलावा नौ से 11 जुलाई के दौरान सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश और मेघालय में भी तेज बारिश हो सकती है।

विज्ञापन


इसके अलावा मौसम विभाग ने बताया है कि उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब के उत्तरी हिस्से, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर के राज्यों में आगले पांच दिनों के दौरान भारी बारिश की संभावना है। अगले दो घंटों के दौरान महेंद्रगढ़, बावल, होडल, बरसाना, डेग, भरतपुर, आगरा, मथुरा, हाथरस, अलीगढ़, टूंडला, फिरोजाबाद, और गंजडुंडवारा के आसपास के क्षेत्रों में गरज के साथ बारिश की संभावना है।
विज्ञापन


वहीं छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर व आसपास के जिलों में भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में दो दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। गुरुवार को भी बिहार और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हो रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि दिल्ली में आने वाले दो दिन में हल्की से मध्यम बारिश और इसके बाद रविवार तक हल्की बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

मुंबई में पिछले 24 घंटे में हुई मध्यम बारिश

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में पिछले 24 घंटों में मध्यम बारिश हुई है। भारतीय मौसम विभाग के उप महानिदेशक ने बताया कि सैटेलाइट तस्वीरों से पता चला है कि दक्षिण कोंकण/महाराष्ट्र के ऊपर बादल मंडरा रहे हैं। 



उन्होंने कहा है कि अगले 24 से 48 घंटे के भीतर दक्षिण कोंकण में भारी बारिश हो सकती है। वहीं, बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने बताया है कि मुंबई में आज दोपहर लगभग 3.02 बजे 4.26 मीटर का हाई टाइड (उच्च ज्वार) आने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed