{"_id":"5f8d802e8ebc3e9bdf461f3c","slug":"heavy-rain-in-hyderabad-telangana-cm-k-chandrashekhar-rao-announces-assistance-for-rain-affected-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेलंगाना में भारी बारिश से स्थिति हुई गंभीर, सीएम ने किया सहायता राशि का ऐलान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तेलंगाना में भारी बारिश से स्थिति हुई गंभीर, सीएम ने किया सहायता राशि का ऐलान
Mon, 19 Oct 2020 05:32 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 19 Oct 2020 05:32 PM IST
विज्ञापन
के चंद्रशेखर राव (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
हैदराबाद में भारी बारिश ने कई लोगों को बेघर कर दिया है। हैदराबाद समेत कई जगहों पर बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। जानलेवा बारिश के चपेट में आने से अभी तक करीब 50 लोगों की मौत हो चुकी है तो करोड़ों का आर्थिक नुकसान भी हुआ है।
विज्ञापन
इस संकट की स्थिति को देखते हुए तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने चंद्रशेखर राव ने आज घोषणा की है कि बारिश में पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए सभी घरों को एक-एक लाख रुपये की सहायता दी जाएगी और आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए लोगों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे। वहीं नीचले क्षेत्र में रहने वाले गरीब लोगों के लिए मुख्यमंत्री ने 10 हजार रुपये की घोषणा की है। उन्होंने स्थिति को देखते हुए कहा कि हैदराबाद ने 100 वर्षों बाद इतनी भारी बारिश देखी है।
विज्ञापन
Telangana Chief Minister announces that all the houses which were totally damaged in rain would be given an assistance of Rs one lakh each and partially damaged would be given Rs 50,000 each: State CM's Office https://t.co/B71NPu39Bn
— ANI (@ANI) October 19, 2020
विज्ञापन