फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Heavy rain from Himachal Pradesh to Kerala; Five people died in Kinnaur and Chamba, know everything

Weather Alert: हिमाचल प्रदेश से केरल तक भारी बारिश; किन्नौर और चंबा में पांच लोगों की मौत, जानें सबकुछ

Sun, 17 Aug 2025 06:26 AM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Sun, 17 Aug 2025 06:26 AM IST
सार

बीते 24 घंटों के दौरान मुंबई समेत कोंकण और तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई। इस दौरान इन क्षेत्रों में 21 सेंटीमीटर तक वर्षा रिकॉर्ड की गई। इस दौरान जम्मू, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, दक्षिण हरियाणा, मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, मराठवाड़ा, आंध्र प्रदेश, त्रिपुरा, गुजरात क्षेत्र, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर 7-20 सेमी तक वर्षा दर्ज की गई। केरल के एर्नाकुलम, इडुक्की, में भारी बारिश को लेकर पहले ही ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया था।  

विज्ञापन
Heavy rain from Himachal Pradesh to Kerala; Five people died in Kinnaur and Chamba, know everything
बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मानसूनी बारिश से देशभर में बाढ़ और जलभराव का संकट बना हुआ है। हिमाचल प्रदेश से लेकर पंजाब, हरियाणा, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली-एनसीआर समेत केरल और ओडिशा तक जमकर वर्षा हो रही है। आसमान से बरसती आफत से खासतौर पर पहाड़ी राज्यों में भारी तहाबी देखने को मिल रही है। हिमाचल प्रदेश में तीन अलग-अलग घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गई है। किन्नौर में भूस्खलन से दिल्ली के युवक-युवती की जान चली गई। चंबा में गाड़ी गिरने से तीन लोगों की मौत हुई। जन्माष्टमी मनाने युला कंडा जाते हुएभूस्खलन होने और मणिमहेश यात्रा पर आ रहे पंजाब के श्रद्धालुओं की कार रावी नदी में समाने से यह जानी नुकसान हुआ।

विज्ञापन


भारत मौसम विज्ञान विभाग  के अनुसार, शनिवार सुबह 8:30 बजे तक बीते 24 घंटों के दौरान मुंबई समेत कोंकण और तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई। इस दौरान इन क्षेत्रों में 21 सेंटीमीटर तक वर्षा रिकॉर्ड की गई। इस दौरान जम्मू, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, दक्षिण हरियाणा, मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, मराठवाड़ा, आंध्र प्रदेश, त्रिपुरा, गुजरात क्षेत्र, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर 7-20 सेमी तक वर्षा दर्ज की गई। केरल के एर्नाकुलम, इडुक्की, में भारी बारिश को लेकर पहले ही ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया था।  

विज्ञापन

हिमाचल में 311 सड़कें बंद
हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ के पुरला गांव में जमीन धंसने से पांच घर खाली कराए गए हैं। सोलन पुलिस लाइन के समीप सर्विस लेन में दरारें पड़ गई हैं। किरतपुर-मनाली फोरलेन सात जगह-जगह भूस्खलन होने से सात घंटे बंद रहा। शनिवार शाम तक प्रदेश में आनी-कुल्लू, रामपुर-काजा एनएच सहित 311 सड़कें, 348 बिजली ट्रांसफार्मर और 119 पेयजल योजनाएं ठप रही। भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ के कारण विशेष रूप से मंडी, कुल्लू और किन्नौर जिलों में संपर्क बाधित हो रहा है। इस मानसूनी सीजन में बाढ़, बारिश, भूस्खलन और वर्षा जनित सड़क हादसों में अब तक 257 लोगों की जान भी जा चुकी है।

गंगोत्री हाईवे पर मरम्मत जारी
उत्तराखंड में उत्तरकाशी जिले के आपदा प्रभावित धराली और हर्षिल में राहत कार्य जारी है। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर मरम्मत कार्य जारी है और श्रमिक अचानक आई बाढ़ के बाद भागीरथी नदी में बनी अस्थायी झील को खाली करने में लगे हुए हैं, इसमें सफलता भी मिली है और झील का पानी कम हो रहा है। झील में डूबी चट्टानें, खंभे और सड़क की रेलिंग जैसे डूबे हुए हिस्से अब दिखाई दे रहे हैं। राजमार्ग की एक सड़क पर अभी भी कींचड़ की परत जमी है जिसे हटाने के लिए जेसीबी को लगाया गया है। चूंकि धराली और हरसिल के लिए सड़क संपर्क अभी तक बहाल नहीं हुआ है।

 

 

विज्ञापन

राजस्थान में भारी बारिश की संभावना
आईएमडी निम्न दबाव प्रणाली के कारण आने वाले दिनों में राजस्थान के कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना जताई है। उदयपुर और जोधपुर मंडल में अगले चार-पांच दिनों के दौरान मध्यम स्तर की वर्षा हो सकती है। इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं। कोटा, अजमरे, जयपुर, भरतपुर और बीकानेर मंडलों में भी गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।

ओडिशा में भारी बारिश के कारण भूस्खलन
ओडिशा के कुछ हिस्सों, विशेषकर दक्षिणी जिलों कोरापुट और मलकानगिरी में कम दबाव के कारण हुई भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ और प्रमुख सड़कें जलमग्न हो गईं, जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ। मलकानगिरी जिले के एमवी-96 गांव में राष्ट्रीय राजमार्ग 326 पर एक पुल से लगभग तीन फीट ऊपर बारिश का पानी बह रहा था, जिससे मलकानगिरी, मोटू और जयपुर के बीच वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई। ओडिशा, आंध्र प्रदेश और छत्तीसगढ़ के बीच भी वाहनों की आवाजाही प्रभावी हुई है।

मुंबई में रात ढाई बजे भूस्खलन, पिता और बेटी की मौत
मुंबई के विक्रोली में रात दो बजे भूस्खलन हुआ जिसमें बाप और 19 वर्षीय बेटी की दो मौत हो गई। वहीं, मां और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी एक ही परिवार के थे और उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के कुंडा तहसील स्थित ममईपुर गांव के मूल निवासी थे। विक्रोली पार्क साइट के वर्षा नगर में भारी बारिश के बीच शनिवार की रात एक झोपड़ी पर पहाड़ी से मिट्टी और पत्थर गिरने से एक ही परिवार के दो सदस्यों बेटी शालू मिश्रा (19) और बाप सुरेश मिश्र (50) की मौके पर ही मौत हो गई।

राजावाड़ी अस्पताल के डॉ. निखिल ने बताया कि शालू की मां आरती (45) और भाई ऋतुराज मिश्र (20) को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। यह परिवार लगभग 25 वर्षों से वर्षा नगर स्थित जनकल्याण सोसायटी में रह रहा था। यहां की निवासी छाया वसंत मकवाना ने कहा, हम अपने घर में सो रहे थे, तभी अचानक देर रात लगभग 2:30 बजे एक घर पर जर्जर हो चुकी सुरक्षा दीवार और मलबा गिर गया जिसमें परिवार फंस गया। तत्काल पहंुंची टीम ने उन्हें बाहर निकाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed