फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Man deceives Pune jeweler of Rs 50 lakh giving 3 bags of sand, said heating will make it gold

जादुई रेत गर्म करने पर बन जाएगी सोना, ज्वैलर्स ने 50 लाख के आभूषण देकर खरीदी, जानें पूरा मामला

Sat, 23 Jan 2021 09:56 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sat, 23 Jan 2021 09:56 AM IST
विज्ञापन
Man deceives Pune jeweler of Rs 50 lakh giving 3 bags of sand, said heating will make it gold
सोना - फोटो : pixabay

जादुई रेत को गर्म करने पर यह सोना बन जाएगी और यह बात महाराष्ट्र के शहर पुणे में रहने वाले एक ज्वैलर्स ने सच मान ली। फिर क्या था उसने 50 लाख से अधिक के आभूषण देकर चार किलोग्राम जादुई रेत खरीद लिया। एक साल तक बंगाल के उस जादुई रेत को इस भरोसे के साथ तिजोरी में रखा कि एक दिन इसे गर्म करूंगा और सोना बन जाएगी। लेकिन जब सोना नहीं बना, तब उसने एक व्यक्ति के खिलाफ पुलिस में जाकर शिकायत दर्ज कराई।  आइये हम आपको बताते हैं कि क्या है जादुई रेत को गर्म कर सोना बनाने का पूरा मामला...

विज्ञापन


पुणे के हदसपुर निवासी एक जौहरी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। जौहरी ने अपनी शिकायत में कहा कि एक साल पहले आरोपी शख्स उसकी दुकान पर आया था। उसके बाद से उसका लगातार आना-जाना बना रहा, इस बीच दोनों की मित्रता हो गई। आरोपी शख्स ने ज्वेलर के परिवार में भी अपनी पैंठ बना ली और उन्हें डेयरी उत्पादों की आपूर्ति करना लगा। इस बीच, उसने भरोसा दिलाया कि बंगाल के विशेष रेत गर्म करने पर सोना बन जाता है।

विज्ञापन

चार किलोग्राम रेत के बदले 50 लाख के आभूषण दिए

आरोपी ने जौहरी को चार किलोग्राम रेत से भरा बैग दिया और कहा कि वह बंगाल का विशेष रेत है, जिसे गर्म किया जाएगा, तो सोना बन जाएगा। जौहरी ने आरोपी को 30 लाख रुपये नकद और लगभग 20 लाख रुपये का सोना दिया।

जौहरी ने एक साल तक रेत को तिजोरी में हिफाजत से संभाल कर रखा। एक दिन जब उसने रेत को गर्म किया, तब जौहरी को अहसास हुआ कि उसके साथ ठगी हुई है।रेत के बदले में ज्वैलर से 50 लाख रुपये की ठगी की गई।इसके बाद उसने पुलिस में मामला दर्ज कराया।   आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और बेईमानी के आरोप में भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed