फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   heat will haunt Delhi NCR and most of india for a week, know the latest weather updates

weather today : लू का दौर फिर शुरू होगा, दिल्ली समेत पांच राज्यों में ऑरेंज अलर्ट, जानिए मौसम का ताजा हाल

Thu, 28 Apr 2022 07:48 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 28 Apr 2022 07:48 AM IST
सार

2 मई तक दिल्ली एनसीआर का तापमान 40 से 44 डिग्री के बीच बना रहने का अनुमान है। दो मई के बाद बादल छाने से तापमान कुछ कम हो सकता है। 
 

विज्ञापन
heat will haunt Delhi NCR and most of india for a week, know the latest weather updates
गर्म हवाओं का संग पाकर गर्मी ने तरेरी आंखें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश के अधिकांश राज्यों में प्रचंड गर्मी पड़ रही है। अब इस मौसम में लू का नया दौर शुरू होने वाला है, क्योंकि पश्चिमी विक्षोभ से बीते दिनों मिली राहत का असर खत्म हो गया है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात में लू चलने की आशंका है। इन राज्यों में पारा 40 से 44 डिग्री से ज्यादा होकर सामान्य से कई डिग्री अधिक हो सकता है। दिल्ली एनसीआर को भी अभी करीब एक हफ्ते प्रचंड गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं है। 

विज्ञापन


मौसम विभाग ने गुरुवार को अगले 5 दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है। अगले पांच दिन उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में और अगले 3 दिनों के दौरान पूर्वी भारत में लू की स्थिति बनी रहेगी। वहीं, पूर्वोत्तर भारत में बारिश, गरज के साथ बिजली  गिरने व तेज हवाएं चलने की संभावना है। 
विज्ञापन


45 डिग्री तक पहुंचा पारा, यहां ऑरेंज अलर्ट 
मौसम विभाग के वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने कहा कि बुधवार को देश के कुछ हिस्सों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। इसे देखते हुए, हमने राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, यूपी और ओडिशा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मई के पहले सप्ताह के दौरान पश्चिमी विक्षोभ और बारिश की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या होता है ऑरेंज अलर्ट का मतलब
मौसम विभाग के अनुसार गर्मी के सीजन में जब लू, गर्म हवा, आंधी आदि का खतरा होता है तब ऑरेंज अलर्ट जारी किया जाता है। इसमें लोगों से घरों में रहने की अपील की जाती है। विभाग के अनुसार बुधवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 41 से 44 डिग्री के बीच रहा। यह सामान्य से 3 डिग्री अधिक था। पालम में अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री तो गुरुग्राम में 44 और मंगेशपुर में सर्वाधिक 44.1 रहा। यानी समझ लीजिए एनसीआर का बड़ा सूरज के प्रकोप से झुलस रहा है। गुरुवार को गर्म धूल भरी हवाएं चलेगी और अधिकतम तापमान 43 तक जा सकता है। 2 मई तक दिल्ली एनसीआर का तापमान 43 से 44 डिग्री के बीच बना रहने का अनुमान है। दो मई के बाद बादल छाने से तापमान कुछ कम हो सकता है। 

उधर, निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट ने भी अगले 24 घंटों के दौरान, विदर्भ, आंतरिक ओडिशा, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, झारखंड, गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, मध्य महाराष्ट्र और अलग-अलग हिस्सों में लू की वापसी का अनुमान जताया है। अगले 24 से 48 घंटों के दौरान तेलंगाना के भी एक या दो हिस्सों में लू चल सकती है।


यहां हो सकती है बारिश

  • सिक्किम पूर्वोत्तर भारत और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
  • केरल और कर्नाटक के दक्षिणी हिस्सों में एक या दो मध्यम बारिश के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
  • जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश संभव है। 


यहां बारिश हुई

  • बीते 24 घंटों के दौरान, सिक्किम, और पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों के साथ-साथ उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। केरल में भी हल्की व छिटपुट बारिश हुई।
  • रायलसीमा, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed