फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Heat wave in north India, mercury crosses 45 degrees, 30 deaths

हीट वेव की चपेट में उत्तर-दक्षिण भारत, पारा 45 डिग्री पार, 30 की मौत

Sun, 02 Jun 2019 06:49 AM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Avdhesh Kumar Updated Sun, 02 Jun 2019 06:49 AM IST
विज्ञापन
Heat wave in north India, mercury crosses 45 degrees, 30 deaths

उत्तर भारत समेत देश का लगभग आधा हिस्सा प्रचंड गर्मी और लू की चपेट में है। मैदान से पहाड़ तक अंगारे बरस रहे हैं। कई जगहों पर पारा 45 डिग्री को पार कर चुका है। मौसम विभाग के मुताबिक, देश के ज्यादातर हिस्सों में हीट वेव चल रही है, जिससे अब तक 28 लोगों की मौत हो चुकी है। आने वाले कुछ दिनों में इससे राहत मिलने के आसार नहीं है। राजधानी दिल्ली की तपिश में मामूली सुधार को देखते  हुए मौसम विभाग ने दो दिन से जारी रेड अलर्ट की जगह अब दो जून तक ओरेंज वार्निंग की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दो-तीन तक पश्चिमी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, उत्तरी कर्नाटक, बिहार, झारखंड और महाराष्ट्र के कई हिस्सों में हीट वेव जारी रहेगी। हिमाचल और जम्मू-कश्मीर जैसे पहाड़ी राज्य भी इससे अछूते नहीं हैं।
विज्ञापन


हिमाचल के ऊना में शनिवार को अधिकतम तापमान 44.9 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं राजधानी शिमला में अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री दर्ज किया गया। बिलासपुर, कांगड़ा, पांवटा, बद्दी, सुंदरनगर और नालागढ़ में भी लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा है। जम्मू में शनिवार को तापमान सामान्य से 4.2 डिग्री चढ़कर 43.6 डिग्री दर्ज किया गया। देहरादून में भी पारा 40 डिग्री के करीब रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में भी लू और गर्मी से लोग बेहाल हैं। प्रयागराज में आसमान से आग बरस रही है। शुक्रवार को यहां पारा 48 डिग्री के पार पहुंच गया था। वहीं कानपुर में तापमान 46.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने कहा, जब तक बंगाल की खाड़ी से बहने वाली पूर्वी हवाएं उत्तर प्रदेश से होती हुई दिल्ली नहीं पहुंच जाती तब तक लू का प्रकोप जारी रहेगा।

चुरू में पारा 51 डिग्री पार

Heat wave in north India, mercury crosses 45 degrees, 30 deaths
गर्मी का कहर - फोटो : अमर उजाला

राजस्थान के राजस्थान के चुरू में शनिवार को अधिकतम तापमान 51 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं, श्रीगंगानगर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 49.6 डिग्री सेल्सियस था, जो 75 सालों में सर्वाधिक रहा। इससे पहले, 30 मई 1944 को श्रीगंगानगर में 49.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था। मौसम विभाग ने जयपुर समेत ज्यादातर जिलों में अगले पांच दिनों तक लू और धूल भरी आंधी चलने की चेतावनी जारी की है।

तेलंगाना में अब तक 17 की मौत

तेलंगाना में लू और भीषण गर्मी से बीते 22 दिनों में अब तक 17 लोगों की जान जा चुकी है। इसी तरह पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश में तीन लोगों की मौत लू लगने से हुई है। इसके अलावा 433 लोगों के बीमार हुए हैं। मौसम विभाग ने दोनों राज्यों में अगले तीन दिनों तक तेज लू चलने की चेतावनी और लोगों को धूप में निकलने से बचने की सलाह दी है। इसी तरह, महाराष्ट्र में भी अब तक 8 लोगों की जान जा चुकी है।

दो दिन बाद राहत के आसार: मौसम विभाग

मौसम विभाग ने 4 जून के बाद गर्मी और लू से राहत मिलने की उम्मीद जताई है। विभाग का कहना है कि राजधानी दिल्ली में तीन जून तक तापमान 44-45 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा। उसके बाद 4 जून की रात से आंधी और हल्की बारिश हो सकती है। आंचलिक मौसम केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता ने शनिवार को बताया कि यूपी के पूर्वी हिस्से में अगले एक दो दिनों में तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। हिमाचल में भी तीन से पांच जून के बीच आंधी और बारिश के आसार हैं। हालांकि जम्मू, शिमला, कुल्लू और मंडी में देर शाम बारिश और ओलावृष्टि होने से लोगों को थोड़ी राहत मिली।

चढ़ता पारा, निकलता दम

Heat wave in north India, mercury crosses 45 degrees, 30 deaths
दिल्ली
अधिकतम तापमान
1 जून 2018     43.1 डिग्री
1 जून 2019     43.5 डिग्री
इस हफ्ते का औसत तापमान 43.5 डिग्री
मानसून 
2018    29 जून
2019    29 जून (संभावित) 

जम्मू

अधिकतम तापमान
1 जून 2018     43.6 डिग्री
1 जून 2019     40 डिग्री
इस हफ्ते का औसत तापमान 41 डिग्री
मानसून 
2018    28 जून
2019    जून के अंत या जुलाई की शुरुआत में (संभावित) 

आगरा

अधिकतम तापमान
1 जून 2018      42.9
1 जून  2019     45.7
इस हफ्ते का औसत तापमान 44.4 डिग्री
मानसून
2018   27 जून
2019   जुलाई के पहले हफ्ते में संभव

लखनऊ

अधिकतम तापमान
1 जून 2018     35.3 डिग्री
1 जून 2019     40.5
औसत तापमान   42.5 डिग्री
मानसून
2018           27-28 जून
2019           20-22 जून के बाद (संभावित)

शिमला

अधिकतम तापमान
1 जून 2018      26 डिग्री
1 जून  2019      29.9 डिग्री
औसत तापमान    28.2 डिग्री
मानसून
2018     27 जून
2019     जुलाई के पहले हफ्ते में (संभावित)

हरियाणा

अधिकतम तापमान
1 जून 2018     44.1 डिग्री
1 जून 2019     45 डिग्री
औसत तापमान   39.4 डिग्री
मानसून
2018      28 जून
2019      30 जून (संभावित)

अमृतसर

अधिकतम तापमान
1 जून 2018   45
1 जून 2019   47
औसत तापमान   44.2
मानसून 
2018   28 जून
2019   6-7 जुलाई (संभावित)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed