फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   heat wave continue eighth day rajasthan phalodi reach 49 degree highest this year imd alert

Heat Wave: राजस्थान के फलोदी में 49 डिग्री पहुंचा पारा, 28 मई तक इन राज्यों में अभी और सताएगी गर्मी

Sat, 25 May 2024 12:50 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 25 May 2024 12:50 AM IST
सार

मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात और मध्य प्रदेश में कम से कम 23 स्थानों पर शुक्रवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर दर्ज किया गया।

विज्ञापन
heat wave continue eighth day rajasthan phalodi reach 49 degree highest this year imd alert
देश के कई हिस्सों में लू का कहर जारी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

भारत में गर्मी का कहर जारी है और चिलचिलाती धूप ने आम जनजीवन को बुरी तरह से अस्त-व्यस्त कर रखा है। भीषण गर्मी और हीटवेव से जूझते हुए आठ दिन बीत चुके हैं और अभी भी राहत के आसार नहीं हैं। राजस्थान को फलोदी में शुक्रवार को पारा 49 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो कि इस साल देश में सबसे अधिकतम तापमान है। राजस्थान के साथ ही उत्तर पश्चिम भारत और मध्य क्षेत्र के हिस्से भी प्रचंड गर्मी का प्रकोप झेल रहे हैं। 
विज्ञापन


28 मई तक सताएगी गर्मी
मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात और मध्य प्रदेश में कम से कम 23 स्थानों पर शुक्रवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर दर्ज किया गया। दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिम उत्तर प्रदेश और पश्चिम मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में 28 मई तक भीषण गर्मी जारी रहेगी। ऐसे में आज लोकसभा चुनाव के छठे चरण के मतदान के दौरान भी लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। 
विज्ञापन


रेगिस्तानी राज्य राजस्थान के जैसलमेर और बाड़मेर में तापमान 48.3 डिग्री और 48.2 डिग्री पर पहुंच गया। महाराष्ट्र के अकोला और जलगांव में तापमान 45.8 डिग्री और 45.4 डिग्री पर पहुंच गया। मध्य प्रदेश के रतलाम और राजगढ़ में अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री और 46.3 डिग्री दर्ज किया गया। हरियाणा के सिरसा में अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री, पंजाब के बठिंडा में 44.8 डिग्री और गुजरात के अहमदाबाद और गांधीनगर में अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्मी के चलते हीटस्ट्रोक का खतरा
मौसम विभाग ने राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश और गुजरात के लिए गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया है, जिसमें सभी उम्र के लोगों में गर्मी की बीमारी और हीटस्ट्रोक होने की "बहुत अधिक संभावना" जताई गई है। प्रचंड गर्मी बिजली ग्रिडों पर दबाव डाल रही है और जलस्रोत सूख रहे हैं, जिससे देश के कुछ हिस्सों में सूखे जैसी स्थिति पैदा हो रही है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, 1998 से 2017 के बीच गर्मी की लहरों के कारण 1,66,000 से अधिक लोगों की मौत हो गई। सरकार ने पिछले साल जुलाई में संसद को बताया था कि भारत में 2015 और 2022 के बीच गर्मी की लहरों के कारण 3,812 मौतें हुईं, अकेले आंध्र प्रदेश में 2,419 मौतें हुईं।


केरल में बारिश के चलते 11 की हुई मौत
केरल सरकार का कहना है कि राज्य में बीती 19 मई से अब तक बारिश या बारिश से संबंधित घटनाओं में 11 लोगों की मौत हो चुकी है। केरल में मानसून दस्तक देने वाला है और मानसून के प्रभाव से राज्य में भारी बारिश जारी है। शुक्रवार भी राज्य के आठ जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया। तिरुवनंतपुरम, पथनमथिट्टा, अलाप्पुझा, कोट्टायम, एर्नाकुलम, इडुक्की, कोझिकोड और कन्नूर जिलों में ऑरेंज अलर्ट और अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। केरल के राजस्व मंत्री के राजन ने बताया कि राज्य में छह लोगों की डूबने की वजह से विभिन्न घटनाओं में मौत हो गई। दो लोग बिजली गिरने से, दो पानी से भरी खदान में गिरने से और एक व्यक्ति दीवार गिरने से मारा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed