फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Heat wave alert for five days in North-West and Eastern India; Temperature likely to reach 48 degrees Celsius

और सताएगी गर्मी: उत्तर-पश्चिम व पूर्वी भारत में पांच दिन लू का अलर्ट; पारा 48 डिग्री सेल्सियस पहुंचने के आसार

Tue, 11 Jun 2024 05:39 AM IST
शिव शरण शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 11 Jun 2024 05:39 AM IST
सार

Weather Update Today: विशेषज्ञों का कहना है कि प्रचंड गर्मी अल नीनो का परिणाम है। प्राकृतिक रूप से होने वाली इस घटना से मध्य और पूर्वी प्रशांत महासागर में सतह के पानी का अत्यधिक गर्म होना और वायुमंडल की निचली परत में ग्रीनहाउस गैसों की सांद्रता में तेज वृद्धि है।

विज्ञापन
Heat wave alert for five days in North-West and Eastern India; Temperature likely to reach 48 degrees Celsius
मौसम समाचार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण पश्चिम मानसून दस्तक देने को है, लेकिन उत्तर पश्चिम और पूर्वी भारत को झुलसा देने वाली गर्मी से कोई राहत मिलती नजर नहीं आ रही। कई इलाकों में पारा 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रचंड गर्मी अभी कम से कम और पांच दिन सताएगी। इस दौरान तापमान में दो से तीन डिग्री तक की वृद्धि भी हो सकती है। उसके बाद कुछ क्षेत्रों में मानसून पूर्व बारिश का अनुमान है।

विज्ञापन


भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को कहा, अगले पांच दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम और पूर्वी भारत में लू से भीषण लू चलने की संभावना है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के गंगा तट वाले कुछ हिस्से भीषण लू से बुरी तरह प्रभावित हो सकते हैं। बीते 24 घंटे के दौरान इन राज्यों के अलग-अलग हिस्सों में लू की स्थिति बनी रही और अधिकतम तापमान 42-45 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। यह सामान्य से दो से चार डिग्री अधिक है। प्रचंड गर्मी अपने साथ कई बीमारियां भी ला रही है। लू की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।
विज्ञापन


विशेषज्ञों का कहना है कि प्रचंड गर्मी अल नीनो का परिणाम है। प्राकृतिक रूप से होने वाली इस घटना से मध्य और पूर्वी प्रशांत महासागर में सतह के पानी का अत्यधिक गर्म होना और वायुमंडल की निचली परत में ग्रीनहाउस गैसों की सांद्रता में तेज वृद्धि है। अल नीनो के प्रभाव से भारत में सूखे जैसी स्थिति बन जाती है। वर्षा पर आधारित कृषि क्षेत्र को भी भारी नुकसान उठाना पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

महाराष्ट्र के 6 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के मुंबई, ठाणे, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, लातूर और नांदेड़ जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। सोमवार को मुंबई में 65 मिलीमीटर से अधिक बारिश हुई और अधिकतम तापमान 3 डिग्री से ज्यादा घटकर 30 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। गौरतलब है कि जब 64.5 मिमी और 115.5 मिलीमीटर के बीच बारिश होने की संभावना होती है तो ऑरेंज अलर्ट जारी किया जाता है।

लू का ऑरेंज अलर्ट, पारा 45 पार के आसार
राजधानी में एक बार फिर लू का दौर शुरू हो गया है। आसमान से आग बरस रही है। मौसम विभाग ने मंगलवार और बुधवार के लिए लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। शाम के समय धूल भरी आंधी के साथ तेज सतही हवाएं 25 से 35 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से चल सकती हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 45 पार पहुंचने की आशंका है।

सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा। नरेला का सर्वाधिक तापमान 46 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। सोमवार को प्रचंड गर्मी के कारण सुबह और दोपहर को कई सड़के वीरान नजर आईं। सुबह से ही सूरज की तपिश बढ़ गई थी। प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। यह सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य एक डिग्री अधिक 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता का स्तर 49 फीसदी रहा।

सिक्किम में अचानक आई बाढ़ से 2 की मौत
सिक्किम के नामची जिले के माजुआ गांव में अचानक आई बाढ़ में दो लोगों की मौत हो गई और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। सोमवार सुबह छह बजे आई बाढ़ में कई मकान ध्वस्त हो गए। अधिकारियों ने बताया कि जिले में पिछले कई दिनों से मूसलाधार बारिश हो रही है और इसी के चलते अचानक बाढ़ आ गई। प्रेम सिंह तमांग ने सीएम पद की शपथ लेने के बाद हालात का जायजा लिया।

आईएमडी के अनुसार, दक्षिण पश्चिम मासून के 12 जून तक गुजरात पहुंचने का अनुमान है। अधिकारियों ने बताया कि अगले 48 घंटे के अंदर दक्षिण गुजरात के कुछ हिस्सों तक मानसून पहुंच सकता है। इसके प्रभाव से इस क्षेत्र में मंगलवार को गरज के साथ बारिश हो सकती है।

कल गुजरात पहुंच सकता है मानसून
आईएमडी के अनुसार, दक्षिण पश्चिम मासून के 12 जून तक गुजरात पहुंचने का अनुमान है। अधिकारियों ने बताया कि अगले 48 घंटे के अंदर दक्षिण गुजरात के कुछ हिस्सों तक मानसून पहुंच सकता है। इसके प्रभाव से इस क्षेत्र में मंगलवार को गरज के साथ बारिश हो सकती है।

प्रमुख जलाशयों में 22 फीसदी पानी बचा, बिजली-पानी संकट गहराया
आसमान से बरसती आग से सिर्फ गर्म हवाओं का ही सामना नहीं करना पड़ रहा, बल्कि राष्ट्रीय राजधानी समेत कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में जल संकट और बिजली कटौती से भी गुजरना पड़ रहा है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार देश के 150 बड़े जलाशयों में पानी का स्तर गिर गया है और उनके भंडारण क्षमता का सिर्फ 22 फीसदी पानी ही बचा है। जलाशयों में पानी कम होने से बिजली का उत्पादन प्रभावित हुआ है और रात-दिन एसी और कूलर चलते रहने से देशभर में बिजली की मांग बढ़कर 246 गीगावाट तक पहुंच गई है।

पहाड़ी क्षेत्र में लू की चपेट में
पहाड़ी क्षेत्र भी भीषण गर्मी और लू के प्रकोप से नहीं बच सके। असम, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और अरुणाचल प्रदेश के विभिन्न इलाकों में लू चली और इन राज्यों में रिकॉर्ड अत्यधिक तापमान दर्ज किए गए। राजस्थान में तो पारा 50 डिग्री को पार कर गया और दिल्ली व हरियाणा में उसके करीब तक पहुंच गया था। जलवायु परिवर्तन पर अध्ययन करने वाले वैज्ञानिकों के एक संगठन ने पिछले महीने कहा था कि हर 30 साल में एक बार ऐसे भी भीषण लू चलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed