इंफोसिस के सीईओ सिक्का ने कहा- नरायाण मूर्ति के साथ है दिल का रिश्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंफोसिस के सीईओ विशाल सिक्का ने कहा है कि कंपनी के सह-संस्थापक एन.आर. नारायण मूर्ति के साथ उनका दिल का रिश्ता है। सिक्का ने सोमवार को ग्लोबल इन्वेस्टरर्स के साथ हुई मीटिंग के दौरान कहा कि उनका मूर्ति के साथ हमेशा से बेहतर रिश्ता रहा है। उनका यह बयान उस समय आया है जब कंपनी के प्रबंधन को लेकर कई तरह की बातें कही जा रही हैं।
सिक्का ने कंपनी के संस्थापकों के साथ उनके रिश्तों पर कहा 'मेरे सभी संस्थापकों के साथ बेहतरीन रिश्ते हैं, मेरी मूर्ति जी से अक्सर मुलाकत होती है, मेरे उनसे बेहतरीन रिश्ते हैं। मैं साल में उनसे 5-6 बार मिलता हूं। कंपनी के अन्य संस्थापकों के साथ मेरी उतनी मुलाकात नहीं होती।' मूर्ति को बेहतरीन इंसान बताते हुए उन्होंने बताया कि उनसे जब भी मिलना होता है तो हम क्वांटम फिजिक्स और तकनीकी पर गहन चर्चा करते हैं।
सिक्का की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं
बता दें कि इंफोसिस के संस्थापक एन.आर. नारायणमूर्ति, क्रिस गोपालकृष्णन व नंदन निलेकणी ने निदेशक मंडल से शिकायत की है कि कंपनी के भीतर कार्पोरेट गवर्नेंस के मानकों का पालन नहीं हो रहा है। सिक्का की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं।
मूर्ति ने यह भी कहा है कि सिक्का के काम करने के तौर-तरीकों से कर्मचारियों में रोष हैं और उनके पास इस मामले में ई-मेल के जरिए कर्मचारियों की शिकायतें मिली हैं। कर्मचारियों के मनोबल पर बुरा असर पड़ा है।
सूत्रों के मुताबिक, संस्थापकों और कंपनी के बोर्ड के बीच चल रही आंतरिक लड़ाई के पीछे लगभग पांच अरब डॉलर की नगदी भी है। सूत्रों के मुताबिक कंपनी के संस्थापकों का कहना है कि इस नकदी का इस्तेमाल कंपनी के शेयरधारकों के हित में क्यों नहीं किया जा रहा है।