फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hearing & speech impaired teenager raped in Chittorgarh Rajasthan case registered against by Police news and updates

राजस्थान: मूक-बधिर लड़की से दो महीने पहले हुआ था दुष्कर्म, रक्तस्राव के बाद जांच कराने पहुंची पीड़िता तो सामने आया...

Tue, 25 Jan 2022 05:41 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़ Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Tue, 25 Jan 2022 05:41 PM IST
सार

पुलिस के मुताबिक, लड़की से दुष्कर्म का मामला चित्तौड़गढ़ जिले के सदास थाने में दर्ज किया है। अस्पताल में जांच में युवती दो माह की गर्भवती पाई गई। 

विज्ञापन
Hearing & speech impaired teenager raped in Chittorgarh Rajasthan case registered against by Police news and updates
दुष्कर्म का मामला। - फोटो : amar ujala

विस्तार

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां कुछ लोगों ने दो महीने पहले एक मूक बधिर लड़की के साथ दुष्कर्म किया, जिससे वह गर्भवती हो गई। हाल ही में जब पीड़िता को पेट दर्द और रक्तस्राव की समस्या हुई तो वह गंभीर स्थिति में भीलवाड़ा के सरकारी अस्पताल पहुंची। यहां उसके साथ दुष्कर्म की बात सामने आई। पुलिस ने मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, लड़की से दुष्कर्म का मामला चित्तौड़गढ़ जिले के सदास थाने में दर्ज किया है। अस्पताल में जांच में युवती दो माह की गर्भवती पाई गई। अस्पताल प्रशासन ने स्थानीय पुलिस और जिला प्रशासन को सूचित किया। पुलिस ने उसके साथ हुई घटना की जानकारी लेने के लिए सांकेतिक भाषा विशेषज्ञ की मदद ली।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सांकेतिक भाषा विशेषज्ञ के साथ बातचीत में पीड़िता ने कहा कि करीब दो महीने पहले एक खेत में उसके साथ दुष्कर्म किया गया था। पुलिस ने शुरू में कहा था कि यह सामूहिक दुष्कर्म का मामला लगता है, लेकिन बाद में पीड़िता के साथ विस्तृत बातचीत के आधार पर उसने इसे दुष्कर्म का मामला बताया जो चित्तौड़गढ़ में ही हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


भीलवाड़ा की पुलिस अधीक्षक आदर्श सिद्धू ने बताया कि युवती के माता-पिता चित्तौड़गढ़ के रहने वाले हैं और उसके पिता भीलवाड़ा में मजदूरी करते हैं। सिद्धू ने कहा, 'लड़की से मिली सूचना के आधार पर कल रात चित्तौड़गढ़ जिले में मामला दर्ज कर लिया गया है। जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिम्मत सिंह ने बताया कि सदास थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा, "हम लड़की द्वारा दिए गए विवरण की पुष्टि कर रहे हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed