{"_id":"6098525f8ebc3e25fd715986","slug":"hearing-in-supreme-court-on-the-issue-of-breaking-covid-rules-in-kumbh-mela-and-elections-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुप्रीम कोर्ट: कुंभ मेले और चुनावों में कोविड नियम तोड़ने के मुद्दे पर सुनवाई आज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सुप्रीम कोर्ट: कुंभ मेले और चुनावों में कोविड नियम तोड़ने के मुद्दे पर सुनवाई आज
Mon, 10 May 2021 02:51 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 10 May 2021 02:51 AM IST
सार
नोएडा के एडवोकेट-ऑन-रिकॉर्ड संजय कुमार पाठक ने कई राज्यों में विधानसभा चुनावों और हरिद्वार में आयोजित किए गए कुंभ मेले के दौरान कोविड-19 महामारी प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
supreme court
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुप्रीम कोर्ट सोमवार को उस जनहित याचिका को सुनेगा, जिसमें नोएडा के एडवोकेट-ऑन-रिकॉर्ड संजय कुमार पाठक ने कई राज्यों में विधानसभा चुनावों और हरिद्वार में आयोजित किए गए कुंभ मेले के दौरान कोविड-19 महामारी प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
साथ ही याचिका में प्रोटोकॉल को सब जगह सख्ती से लागू कराने के लिए सरकार को दिशानिर्देश जारी करने की गुहार भी शीर्ष अदालत से लगाई गई है। जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता में जस्टिस नागेश्वर राव और जस्टिस रविंद्र भट्ट की मौजूदगी वाली तीन सदस्यीय पीठ इस याचिका पर सुनवाई करेगी। एडवोकेट पाठक ने यह याचिका 16 अप्रैल को दाखिल की थी।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट आज कोरोना महामारी के संबंध में ऑक्सीजन की आपूर्ति, दवा की आपूर्ति के साथ विभिन्न अन्य नीतियों से संबंधित मुकदमों पर सुनवाई करेगा।