फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hearing in Abdullah Azams petition in Supreme Court next week

अब्दुल्ला आजम की याचिका पर अगले हफ्ते सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

Thu, 29 Oct 2020 02:44 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 29 Oct 2020 02:44 AM IST
विज्ञापन
Hearing in Abdullah Azams petition in Supreme Court next week
पिता आजम खां के साथ अब्दुल्ला आजम - फोटो : Twitter

सुप्रीम कोर्ट सपा सांसद आजम खां के बेटे और रामपुर की स्वार सीट से विधायक रहे अब्दुल्ला आजम खां की याचिका पर अगले हफ्ते सुनवाई करेगा। अब्दुल्ला ने उत्तर प्रदेश विधानसभा के लिए उनके निर्वाचन को रद्द करने के इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती दी है। हाईकोर्ट ने यह कहते हुए उनकी विधायकी रद्द कर दी थी कि वर्ष 2017 में उनकी उम्र चुनाव लड़ने के लिए कम थी।

विज्ञापन


चीफ जस्टिस एसए बोबडे की अध्यक्षता वाली पीठ को निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ वकील राकेश द्विवेदी ने सूचना दी कि कुछ चुनिंदा टिप्पणियों के संदर्भ में हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ पहले से याचिका दायर है। आयोग की अपील बुधवार को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध नहीं थी।
विज्ञापन



इस पर पीठ ने कहा, बेहतर होगा कि कोर्ट दोनों अपीलों को एक साथ सुनें। इसके साथ पीठ ने सुनवाई अगले हफ्ते तक स्थगित कर दी।

पिछले हफ्ते इलाहाबाद हाईकोर्ट ने चुनाव आयोग को स्वार विधानसभा सीट पर उपचुनाव कराने की प्रक्रिया शुरू करने को कहा था। स्वार सीट रामपुर जिले के तहत आती है। 17 जनवरी को शीर्ष अदालत ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के अब्दुल्ला के निर्वाचन को रद्द करने के आदेश पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही उसने चुनाव आयोग और पराजित बसपा उम्मीदवार नवाज अली खान को नोटिस जारी किया था और उनकी प्रतिक्रिया मांगी थी। नवाज ने ही अब्दुल्ला के निर्वाचन को चुनौती दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed