आंकड़ों पर विवाद: स्वास्थ्य मंत्रालय ने भारत में कोरोना से मौत पर अंतरराष्ट्रीय पत्रिका के लेख को बताया आधारहीन
भारत में कोरोना वायरस से हुई मौतों की असल संख्या आधिकारिक आंकड़ों से कहीं अधिक होने का दावा करने वाले एक लेख को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गलत और कल्पनाओं पर आधारित करार दिया है। 'दि इकनॉमिस्ट' में प्रकाशित इस लेख में कहा गया है कि भारत में कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या आधिकारिक आंकड़ों के मुकाबले पांच से सात गुना अधिक हो सकती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि एक प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय पत्रिका ने एक लेख में अनुमान लगाया है कि भारत में कोरोना वायरस के चलते आधिकारिक आंकड़ों से पांच से सात गुना अधिक लोगों की मौत हुई हो सकती है। पत्रिका ने यह अनुमान लगाने के लिए जिन अध्ययनों को आधार बनाया है वह किसी देश या क्षेत्र की मृत्यु दर कय करने के लिए वैध टूल नहीं हैं। मंत्रालय ने कहा कि यह कल्पनाओं पर आधारित लेख है, जिसका कोई पुख्ता आधार नहीं है।
A renowned international magazine in an article speculated that India suffered perhaps 5-7 times excess deaths than official COVID-19 deaths. Studies used by magazine as estimate of excess mortality aren't validated tools to determine mortality rate of a country/region:Health Min
— ANI (@ANI) June 12, 2021विज्ञापन
मंत्रालय ने कहा कि राज्य और केंद्र शासित प्रदेश कोविड से होने वाली मौतें आईसीएमआर की ओर से जारी 'भारत में कोविड-19 से मौतों की उचित रिकॉर्डिंग के लिए मार्गदर्शन' के तहत दर्ज करें। हमने लगातार इस पर जोर दिया है कि दैनिक आधार पर जिलेवार मामलों और मौतों की निगरानी के लिए एक मजबूत रिपोर्टिंग तंत्र की जरूरत है। मंत्रालय ने यह बात बिहार द्वारा कोविड से हुई मौतों के मामलों में संशोधन किए जाने के दो दिन बाद कही।
States/UTs to record COVID-19 deaths as per ‘Guidance for appropriate recording of COVID-19 deaths in India issued by ICMR. We have regularly emphasized the need for a robust reporting mechanism for monitoring district wise cases and deaths on a daily basis: Union Health Ministry
— ANI (@ANI) June 12, 2021
बता दें कि बिहार सरकार ने 3951 लोगों की मौत को आंकड़ों में शामिल किया है, जिनकी जानकारी नहीं मिली थी। बिहार में कोविड-19 से हुई मौत के आंकड़ों में अचानक वृद्धि देखी गई थी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बुधवार को 9429 बताई थी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों को तय दिशा-निर्देशों के अनुसार ही कोविड से हुई मौतों की जानकारी देने की सलाह दी है।
मंत्रालय ने कहा कि बिहार में मृतकों की संख्या में 3971 की वृद्धि राज्य सरकार द्वारा आंकड़ों के मिलान के बाद हुई थी। इसने कहा, 'राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को औपचारिक संचार, वीडियो सम्मेलनों व केंद्रीय टीमों की तैनाती के जरिए निर्धारित निर्देशों के अनुसार मौतें दर्ज करने के बारे में कई बार सलाह दी गई है।' केंद्र सरकार ने बिहार को पत्र लिखकर स्वास्थ्य मंत्रालय को कुल मौतों की संख्या का विस्तृत विवरण व जिलेवार ब्यौरा उपलब्ध कराने को कहा है।