फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Health Ministry said 70,000 Ayushman Bharat Health and Wellness Centers to be operated in the country ahead of time

आयुष्मान भारत: देश में 70 हजार स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्र समय से पहले होंगे संचालित: स्वास्थ्य मंत्रालय

Sun, 21 Mar 2021 03:41 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रियंका तिवारी Updated Sun, 21 Mar 2021 03:41 PM IST
विज्ञापन
Health Ministry said 70,000 Ayushman Bharat Health and Wellness Centers to be operated in the country ahead of time
आयुष्मान भारत - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को अहम जानकारी दी। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 70 हजार आयुष्मान भारत- स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्र (एबी-एचडब्ल्यूसी) निर्धारित वक्त से काफी पहले 31 मार्च तक तैयार हो जाएंगे। इसके साथ ही भारत प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल को सार्वभौमिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव तक पहुंच गया है। मंत्रालय ने कहा कि आज की तारीख तक एबी-एचडब्ल्यूसी तक करीब 41.35 करोड़ लोगों की पहुंच है, जिनमें से 54 प्रतिशत महिलाएं हैं। उसने कहा कि कोविड-19 महामारी के बावजूद इस गति से प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल सुविधाओं को बढ़ाने की उपलब्धि केंद्र और राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों के बीच उच्च स्तरीय समन्वय की बदौलत हासिल हुई है।

विज्ञापन


मंत्रालय ने कहा कि यह प्रभावी विकेंद्रीकरण और सहयोगात्मक संघवाद की प्रक्रिया का साक्ष्य है। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि अप्रैल 2018 में आयुष्मान भारत- स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्र को शुरू करना भारत के सार्वजनिक स्वास्थ्य के इतिहास में एक ऐतिहासिक पल था। उसने कहा कि शहरी और ग्रामीण इलाकों में 1.5 लाख उप स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को दिसंबर 2022 तक एबी-एचडब्ल्यूसी में परिवर्तित करने और व्यापक प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल देने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन


उसने कहा कि मौजूदा प्रजनन संबंधी एवं बाल स्वास्थ्य सेवाओं और संचारी रोग सेवा को बढ़ाने और मजबूत करने के साथ ही एबी-एचडब्ल्यूसी गैर संचारी रोगों से संबंधित सेवाएं भी उपलब्ध कराएंगे और इसमें धीरे-धीरे मानसिक स्वास्थ्य, नाक-कान-गला, नेत्र संबंधी, मुंह संबंधी, वृद्ध-परिचर्या से संबंधित अन्य प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल को भी शामिल किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्रालय ने बताया कि महिलाओं में अब तक रक्तचाप की 9.1 करोड़, मधुमेह की 7.4 करोड़, मुंह के कैंसर की 4.7 करोड़, स्तन कैंसर की 2.4 करोड़, सर्वाइकल कैंसर की 1.7 करोड़ जांच की गई हैं। उसने बताया कि एचडब्ल्यूसी का अन्य अहम घटक टेली-परामर्श है यानी फोन पर परामर्श देना है। एचडब्ल्यूसी में 9.45 से अधिक टेली परामर्श दिए जा चुके हैं। कोविड-19 महामारी के दौरान एबी-एचडब्ल्यूसी ने कोरोना वायरस की रोकथाम और गैर कोविड-19 जरूरी स्वास्थ्य सेवा को जारी रखने में अहम भूमिका निभाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed