{"_id":"6780090903f0a845c20521ff","slug":"health-ministry-reports-human-metapneumovirus-in-india-updates-hmpv-new-infection-news-in-hindi-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gujarat: अहमदाबाद में एमएमपीवी से संक्रमित पाया गया 80 वर्षीय व्यक्ति, निजी अस्पताल में चल रहा उपचार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gujarat: अहमदाबाद में एमएमपीवी से संक्रमित पाया गया 80 वर्षीय व्यक्ति, निजी अस्पताल में चल रहा उपचार
Thu, 09 Jan 2025 11:06 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद।
Published by: निर्मल कांत
Updated Thu, 09 Jan 2025 11:06 PM IST
सार
Gujarat: ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) के मामले बढ़ते जा रहे हैं। गुजरात के अहमदाबाद शहर में गुरुवार को एक अस्सी वर्षीय व्यक्ति इस वायरस से संक्रमित पाया गया। व्यक्ति का विदेश यात्रा का इतिहास नहीं है।
विज्ञापन
एचएमपीवी संक्रमण के मामले
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गुजरात के अहमदाबाद में ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) की जांच में एक 80 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
अहमदाबाद नगर निगम (एएमसी) के बयान के मुताबिक, व्यक्ति का उपचार एक निजी अस्पताल में चल रहा है और उसका कोई विदेश यात्रा का इतिहास नहीं है। रोगी को बुधवार को अस्पताल में भर्ती किया गया था और गुरुवार को जांच में उसमें एचएमपीवी संक्रमण की पुष्टि हुई। मरीज को कुछ समय से अस्थमा की समस्या थी और फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन
गुजरात में छह जनवरी को एमएमपीवी वायरस का पहला मामला सामने आया था। राज्यस्थान के एक दो माह के बच्चे में भी इस वायरस की पुष्टि हुई थी, जिसे इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। बुधवार को साबरकांठा जिले के हिम्मतनगर में भी एक संदिग्ध मामला सामने आया। इस मामले में एक आठ वर्षीय बच्चे की हालत की गंभीर है और वह अभी एक निजी अस्पताल के आईसीयू में वेंटिलेटर पर है। अधिकारियों के मुताबिक, इस बच्चे का खून का नमूना सरकारी अस्पताल में पुष्टि के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
एचएमपीवी सबसे पहले 2001 में खोजा गया और यह पैरामिक्सोविरिडे परिवार का हिस्सा है। यह वायरस रेस्पिरेटरी सिंसाइटियल वायरस (आरएसवी) से संबंधित है। यह खांसने या छींकने से निकलने वाली सांसद की बूंदों के जरिए फैलता है। यह संक्रमित व्यक्ति को छूने या संक्रमित व्यक्तियों से सीधे संपर्क में आने से भी फैल सकता है।
संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन