फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Health ministry pc on coronavirus cases in india today all updates, Recovery rate in india

स्वास्थ्य मंत्रालय : देश के 513 जिलों में 5 फीसदी से कम हुई संक्रमण दर, रिकवरी रेट में भी जबरदस्त सुधार

Fri, 18 Jun 2021 05:00 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 18 Jun 2021 05:00 PM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि पिछले 24 घंटे में सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 7,98,656 हो गई है। वहीं पिछले 3 दिनों में सक्रिय मामलों में 1,14,000 की कमी आई है और रिकवरी दर बढ़कर 96 फीसदी हो गई है।

विज्ञापन
Health ministry pc on coronavirus cases in india today all updates, Recovery rate in india
स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रेस वार्ता - फोटो : ANI

विस्तार

देश में युद्धस्तर पर टीकाकरण के बाद कोरोना महामारी के प्रसार में कमी देखी जा रही है। केंद्र से लेकर राज्य सरकार लोगों को राहत देने के लिए अपने-अपने स्तर पर हर संभव कोशिश कर रही है। इसके साथ-साथ स्वास्थ्य मंत्रालय भी देश में कोरोना की स्थिति को लेकर लोगों को लगातार जानकारी दे रहा है। इसी क्रम में स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि पिछले 24 घंटे में सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 7,98,656 हो गई है। वहीं पिछले 3 दिनों में सक्रिय मामलों में 1,14,000 की कमी आई है और रिकवरी दर बढ़कर 96 फीसदी हो गई है। जबकि हर रोज 18.4 लाख कोरोना टेस्ट कर रहे हैं।

विज्ञापन


देश के 513 जिलों में पांच फीसदी से कम संक्रमण दर 
लव अग्रवाल ने एक और राहत की खबर देते हुए कहा कि देश के 513 जिलों में  संक्रमण दर पांच फीसदी से भी कम हो गई है । उन्होंने कहा कि  पिछले 24 घंटे में देश में 62,480 नए मामले सामने आए हैं। पिछले 11 दिनों से एक लाख से कम मामले रिपोर्ट हो रहे हैं। वहीं रिकवरी दर 96 फीसदी तक पहुंच गई है। 
विज्ञापन


22 करोड़ से अधिक लोगों ने ली कोरोना वैक्सीन की पहली डोज 
स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि 22 करोड़ से अधिक लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लग गई है वहीं 5 करोड़ से अधिक लोगों को दूसरी डोज लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीनोमिक कंसोर्टिया  डेल्टा प्लस वेरिएंट पर जारी करेगा रिपोर्ट : सरकारी सूत्र
वहीं सरकारी सूत्रों के अनुसार जानकारी मिली है कि इंडियन सार्स-सीओवी-2 जीनोमिक कंसोर्टिया (आईएनएसओसीओजी) जल्द ही डेल्टा प्लस वेरिएंट पर रिपोर्ट जारी करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed