फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Health Minister Mansukh Mandaviya to visit Kerala, Assam to review Covid-19 situation

कोरोना : स्वास्थ्य मंत्री मंडाविया केरल और असम का दौरा करेंगे, महामारी से निपटने के लिए रणनीति बनाएंगे

Sat, 14 Aug 2021 07:48 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 14 Aug 2021 07:48 AM IST
सार

मनसुख मांडवीय अपने दौरे के दौरान केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन से भी मुलाकात कर हालातों का जायजा लेंगे। इस दौरान वह यहां के स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज और स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

विज्ञापन
Health Minister Mansukh Mandaviya to visit Kerala, Assam to review Covid-19 situation
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया - फोटो : एएनआई

विस्तार

केरल और असम में कोरोना के बेकाबू होते हालातों को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया 16 अगस्त को इन राज्यों का दौरा करेंगे। जानकारी के अनुसार वह 16 अगस्त को केरल दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वे यहां पर कोरोना वायरस से निपटने की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। इसके अगले ही दिन वे असम का दौरे पर रहेंगे। इस दौरान मंडाविया इन राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों से भी मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन


न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, मनसुख मांडवीय अपने दौरे के दौरान केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन से भी मुलाकात कर हालातों का जायजा लेंगे। इस दौरान वह यहां के स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज और स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। स्वास्थ्य मंत्री, राष्ट्रीय महामारी नियंत्रण केंद्र के निदेशक और स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ केरल पहुंचेंगे।
विज्ञापन


केरल में 20,452 और असम में 763 नए मरीज
शुक्रवार को केरल में 20,452 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 114 मौतों की पुष्टि हुई है। इसी के साथ केरल में कोरोना मरीजों की संख्या 3,62,090 हो गई है। यहां महामारी की वजह से अब तक कुल मौतों की संख्या 18,394 तक पहुंच गई है। दूसरी ओर, असम में कोरोना मरीजों की संख्या 763 नए मामलों के साथ बढ़कर 5,78,733 पहुंच गई है। वहीं, 20 मौतों के बाद मरने वालों की संख्या 5,471 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed