फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Health minister harshvardhan attacks on states govt over vaccine shortage

तकरार: राज्यों के वैक्सीन बढ़ाने की मांग पर स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन बोले- इन आरोपों से केंद्र की छवि खराब हो रही

Fri, 14 May 2021 09:34 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 14 May 2021 09:34 AM IST
सार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने राज्यों की ओर से टीके की कमी के सवाल उठाने पर नाराजगी जताई। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा है कि राज्यों के ये आरोप केंद्र सरकार के समग्र दृष्टिकोण को नुकसान पहुंचाता है

विज्ञापन
Health minister harshvardhan attacks on states govt over vaccine shortage
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन - फोटो : एएनआई

विस्तार

कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के लिए वैक्सीनेशन मुहिम चलाई गई है, लेकिन टीके की कमी के कारण कई राज्यों में यह मुहिम कमजोर पड़ती जा रही है। महाराष्ट्र, दिल्ली, आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, राजस्थान और ओडिशा में टीके की कमी के कारण कई केंद्रों को बंद कर दिया गया है। इसके बाद केंद्र और राज्य सरकारों में आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू है। इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने राज्यों की ओर से टीके की कमी के सवाल उठाने पर नाराजगी जताई। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा है कि राज्यों के ये आरोप केंद्र सरकार के समग्र दृष्टिकोण को नुकसान पहुंचाता है और लोगों में ओछी राजनीति को दर्शाता है। 

विज्ञापन


दरअसल, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन गुरुवार को छह राज्यों में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण पर समीक्षा बैठक की।  बैठक में राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों ने वैक्सीन की खुराक बढ़ाने की मांग की। बता दें कि ये सभी राज्य कोरोना की दूसरी लहर से बुरी तरह प्रभावित हैं। इन राज्यों में कर्नाटक का सबसे बुरा हाल है। कर्नाटक के बंगलूरू में संक्रमण दर 34 फीसदी तक पहुंच गई है, यह देश के किसी भी शहर की तुलना में सर्वाधिक हैं। इसके बाद मुंबई में कोरोना से हालात खराब है।
विज्ञापन


कई राज्यों में टीका केंद्रों को बंद किया गया
वहीं दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 14 फीसदी है। 1 मई से 18 से 44 साल के लोगोंं को टीकाकरण करने का अभियान चलाया गया, लेकिन राज्यों में टीके की कमी के चलते रोक दिया गया है। केंद्र सरकार ने 45 प्लस वाले लोगों की दूसरी खुराक लगाने को कहा है। ऐसे में दिल्ली, मुंबई, ओडिशा, राजस्थान समेत कई राज्यों में 18 प्लस वालों को टीका नहीं लगाया जा रहा है। इन राज्यों में वैक्सीन की किल्लत की वजह से कई टीकाकरण केंद्रों को बंद कर दिया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन ने कहा कि केंद्र सरकार वैक्सीन की उत्पादन क्षमता बढ़ाने पर जोर दे रही है। वहीं राज्यों के पास टीकों की खरीद के लिए गैर सरकार चैनल मौजूद हैं। इस चैनल के इस्तेमाल से राज्य टीका निर्मताओं से सीधा संपर्क कर टीके ले सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed