फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   health minister chairs hearts experts meet after 22 heart attack

Gujarat: गरबा खेलते दिल का दौरा पड़ने से अबतक छह की मौत, स्वास्थ्य मंत्री ने हृदय विशेषज्ञों के साथ की बैठक

Tue, 24 Oct 2023 12:14 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 24 Oct 2023 12:14 AM IST
सार

आनंदी बेन पटेल ने पाटन में समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि नवरात्रि के दौरान गरबा खेलते समय कई युवाओं को दिल का दौरा पड़ा और उनकी मौत हो गई। हमें कारणों का पता लगाना चाहिए और मौतों का विश्लेषण करना चाहिए।

विज्ञापन
health minister chairs hearts experts meet after 22 heart attack
heart attack - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

गुजरात में पिछले कुछ दिनों में दिल का दौरा पड़ने से 22 लोगों की मौत हो गई है, जिनमें से छह मौतें तो सिर्फ गरबा पंडाल में हुई हैं। मौतों को लेकर गुजरात प्रशासन अलर्ट हो गया है। इसे लेकर सरकार ने हृदय विशेषज्ञों से बात की। गुजरात की पूर्व सीएम ने भी मौतों पर चिंता जाहिर की थी। 

विज्ञापन

अनुसंधान के निर्देश
सूत्रों की मानें तो, गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री रुशिकेश पटेल ने सोमवार को यूएन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर के शीर्ष हृदय विशेषज्ञों और डॉक्टरों के साथ बैठक की। पटेल ने विशेषज्ञों को अनुसंधान के निर्देश दिए। बता दें, पूर्व मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल ने रविवार को लगातार दिल का दौरा पड़ने से हो रही मौतों पर चिंता जाहिर की थी। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री से कारणों की तलाश करने का आग्रह किया था।

विज्ञापन

कोविड वैक्सीन नहीं है मौतों का कारण
आनंदी बेन पटेल ने पाटन में समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि नवरात्रि के दौरान गरबा खेलते समय कई युवाओं को दिल का दौरा पड़ा और उनकी मौत हो गई। हमें कारणों का पता लगाना चाहिए और मौतों का विश्लेषण करना चाहिए। मैं स्वास्थ्य मंत्री से आग्रह करती हूं कि पता लगाएं कि राज्य में पिछले एक साल में दिल का दौरा पड़ने से कितने लोगों की मौत हुई है। इस दौरान उन्होंने साफ किया कि इन मौतों का कारण कोविड-19 वैक्सीन बिल्कुल नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गरबा खेलते हुए इन लोगों की मौत

  1. वीर शाह, 12वीं छात्र- खेड़ा
  2. रवि पंचाल, 28 साल- अहमदाबाद
  3. शंकर राणा, 55 साल- वड़ोदरा
  4. मृणाल शुक्ला, 31 साल- नवासरी
  5. राजू आला, 46 साल- पोरबंदर
  6. कंचन सक्सेना, 47 साल- राजकोट

108 ने बताए आंकड़े
गरबा पंडाल में हुई मौतों के अलावा, पिछले एक सप्ताह में अलग-अलग इलाकों में दिल का दौरा पड़ने से कुल 22 लोगों की मौत हो गई है। 108 के अनुसार, उन्हें 15 अक्टूबर से 22 अक्टूबर के बीच हृदय संबंधी आपात स्थितियों से संबंधित लगभग 750 कॉल आईं हैं। नवरात्रि के दौरान 673 कॉल प्राप्त हुईं, जो प्रति दिन औसतन 84 कॉल होता है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed