Bilawal Bhutto: पाक की नाक के नीचे अमेरिका ने लादेन को मारा था, नसीरुद्दीन चिश्ती की बिलावल को नसीहत
चिश्ती ने कहा कि भुट्टो को मेरी सलाह है कि बिलावल भारत की तुलना पाकिस्तान से न करें। हमारे संविधान में सभी को धार्मिक स्वतंत्रता की गारंटी है। हर मुस्लिम को भारतीय होने का गर्व है। मैं पाकिस्तान के विदेश मंत्री द्वारा पीएम मोदी के खिलाफ इस्तेमाल की गई जहरीली भाषा की कड़ी निंदा करता हूं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो द्वारा पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ अनर्गल बातें कहने का कड़ा विरोध हो रहा है। अखिल भारतीय सूफी सज्जादानशीन परिषद और अजमेर दरगाह के उत्तराधिकारी हजरत सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती ने बिलावल को कड़ी नसीहत दी है। उन्होंने एक बयान जारी कर कहा कि भुट्टो भारत की पाकिस्तान से तुलना न करें, यहां मुस्लिम वहां से ज्यादा सुरक्षित हैं और प्रत्येक मुस्लिम को भारतीय होने का गर्व है।
सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती ने शनिवार को बयान जारी कर कहा, 'मैं पाकिस्तान के विदेश मंत्री द्वारा पीएम मोदी के खिलाफ इस्तेमाल की गई जहरीली भाषा की कड़ी निंदा करता हूं। बिलावल भुट्टो ने न केवल अपने मंत्रालय का कद कम किया है, बल्कि अपने देश का भी स्तर गिराया है।'
I strongly condemn the venomous language used by Pakistan Foreign Minister against PM Modi. Bilawal Bhutto has not only downgraded the position of his portfolio but also of his entire nation: Hazrat Syed Naseeruddin Chishty, Chairman of All India Sufi Sajjadanshin Council pic.twitter.com/225Vk4pSjP
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) December 17, 2022
अजमेर दरगाह शरीफ के उत्तराधिकारी चिश्ती ने कहा कि पाकिस्तान को याद रखना चाहिए कि भारतीय मुस्लिम पाकिस्तानी मुस्लिमों की तुलना में ज्यादा सुरक्षित व बेहतर हालातों में हैं। बिलावल भूल गए हैं कि आतंकी ओसामा बिन लादेन को अमेरिकी सेना ने पाकिस्तान सरकार की नाक के नीचे मार गिराया था।
चिश्ती ने कहा कि भुट्टो को मेरी सलाह है कि वह भारत की तुलना पाकिस्तान से न करें। हमारे संविधान में सभी को धार्मिक स्वतंत्रता की गारंटी है। हर मुस्लिम को भारतीय होने का गर्व है।