फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hazare murder is still in the nine year old case of conspiracy

हजारे की हत्या की साजिश के नौ साल पुराने मामले में अब भी जारी है सीआईडी की जांच

Tue, 26 Jun 2018 03:06 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 26 Jun 2018 03:06 PM IST
विज्ञापन
Hazare murder is still in the nine year old case of conspiracy

महाराष्ट्र की सीआईडी उस शिकायत की जांच अभी तक कर रही है जो सामाजिक कार्यकर्ता अण्णा हजारे ने राज्य के पूर्व मंत्री पदमसिंह पाटिल के खिलाफ दर्ज करवाई थी। शिकायत में हजारे ने आरोप लगाया था कि पाटिल ने उनकी हत्या की साजिश रची है। आरटीआई आवेदन से प्राप्त जानकारी में यह खुलासा हुआ है। 

विज्ञापन


हजारे ने सितंबर 2009 में पाटिल और चार अन्य लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी जिसमें कहा था कि पारसमल जैन नामक के व्यक्ति को उनकी हत्या की सुपारी दी गई है। इस मामले में पाटिल को गिरफ्तार कर लिया गया था लेकिन बाद में अदालत ने उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया था।
विज्ञापन


आरटीआई अर्जी के जवाब में प्राप्त जानकारी के मुताबिक अहमदनगर जिले के पारनेर पुलिस थाने से यह मामला सीआईडी ने अपने हाथों में ले लिया था। लेकिन इसमें अब तक आरोप पत्र दाखिल नहीं किया गया है। पाटिल कांग्रेस के नेता पवनराजे निम्बालकर की हत्या की साजिश रचने के आरोप में भी मुकदमे का सामना रहे हैं।निम्बालकर की तीन जून 2006 को नवी मुंबई में हत्या कर दी गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरटीआई की अर्जी के जवाब के बाद सीआईडी ने लिया था संज्ञान

Hazare murder is still in the nine year old case of conspiracy

पारसमल जैन ने ही कथित तौर पर निम्बालकर को गोली मारी थी। जैन ने आपराधिक दंड संहिता की धारा 164 के तहत मजिस्ट्रेट को दिए बयान में दावा किया था कि पाटिल ने निम्बालकर और हजारे की हत्या करने के लिए उसे 30 लाख रूपये दिए थे। जैन ने कहा कि उसने हजारे की हत्या के लिए पैसा लेने से मना कर दिया था। 
 

निम्बालकर के बेटे जयराजे निम्बालकर ने हाल में एक आरटीआई आवेदन दिया था जिसमें हजारे की ओर से दर्ज कराए गए मामले की स्थिति के बारे में जानकारी मांगी गई थी। सीआईडी के औरंगाबाद क्षेत्र के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीजे काम्बले ने आठ जून को जयराजे निम्बालकर को सूचित किया कि जांच अब भी जारी है और आज तक आरोप पत्र दाखिल नहीं किया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed