{"_id":"5f757de58ebc3e9b7f06f280","slug":"hathras-sexual-harassment-case-mukhtar-abbas-naqvi-attack-congress-there-should-not-be-political-tourism","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस मामला: कांग्रेस पर नकवी ने साधा निशाना, कहा- बंद हो राजनीतिक पर्यटन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
हाथरस मामला: कांग्रेस पर नकवी ने साधा निशाना, कहा- बंद हो राजनीतिक पर्यटन
Thu, 01 Oct 2020 12:27 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Thu, 01 Oct 2020 12:27 PM IST
विज्ञापन
मुख्तार अब्बास नकवी
- फोटो : ANI
उत्तर प्रदेश के हाथरस में सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद से देश में आरोपियों के खिलाफ आक्रोश है। देशवासी उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिए जाने की मांग कर रहे हैं। वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और राहुल गांधी गुरुवार को हाथरस जाकर पाड़िता के परिवार से मुलाकात करेंगे। इसे लेकर केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि पर्यटन राजनीति बंद होनी चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने उत्तर प्रदेश में दुष्कर्म की हालिया घटनाओं पर कहा, 'बर्बर अपराधियों को निश्चित रूप से उनकी बर्बरता के लिए दंडित किया जाएगा। जांच दल जांच को आगे बढ़ा रहे हैं। लेकिन मुझे लगता है कि इसपर राजनीतिक पर्यटन नहीं होना चाहिए। जो लोग राजनीतिक पर्यटन के माध्यम से तनाव बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए। हर कोई दुखी है और दोषियों के लिए सजा चाहता है, उत्तर प्रदेश सरकार इसके लिए काम कर रही है। आप जल्द ही परिणाम देखेंगे।'
विज्ञापन
Those who are trying to increase the tension through political tourism, should not do that. Everyone is saddened and want punishment for the culprits, Uttar Pradesh govt is working towards it. You will see the results soon: Union Minister Mukhtar Abbas Naqvi https://t.co/kmhnlogvjO
— ANI (@ANI) October 1, 2020
विज्ञापन
भाजपा का नारा ‘तथ्य छुपाओ, सत्ता बचाओ’ है: राहुल
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने योगी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि भाजपा का नारा बेटी बचाओ नहीं, ‘तथ्य छुपाओ, सत्ता बचाओ’ है। राहुल गांधी ने ट्वीट किया, 'उत्तर प्रदेश के जंगलराज में बेटियों पर जुल्म और सरकार की सीनाजोरी जारी है। कभी जीते-जी सम्मान नहीं दिया और अंतिम संस्कार की गरिमा भी छीन ली। भाजपा का नारा ‘बेटी बचाओ’ नहीं, ‘तथ्य छुपाओ, सत्ता बचाओ’ है।'
यूपी में फैले जंगलराज की हद नहीं: प्रियंका गांधी
प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट कर कहा, 'हाथरस जैसी वीभत्स घटना बलरामपुर में घटी। लड़की का बलात्कार कर पैर और कमर तोड़ दी गई। आजमगढ़, बागपत, बुलंदशहर में बच्चियों से दरिंदगी हुई। यूपी में फैले जंगलराज की हद नहीं। मार्केटिंग, भाषणों से कानून व्यवस्था नहीं चलती। ये मुख्यमंत्री की जवाबदेही का वक्त है। जनता को जवाब चाहिए।'