फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   "Has Rahul Gandhi thought of Nyay for 1984 atrocities on Sikh Community," asks Hardeep Singh Puri

Politcs: 'क्या-कभी 1984 के अत्याचारों को लेकर न्याय के बारे में सोचा', केंद्रीय मंत्री ने राहुल पर साधा निशाना

Sun, 14 Jan 2024 07:32 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 14 Jan 2024 07:32 PM IST
सार

Nyay Yatra: भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर निशाना साधते हुए हरदीप पुरी ने कहा कि वह राहुल गांधी से पूछना चाहते हैं कि वह 1984 के दंगों के पीड़ित सिखों के बारे में क्या सोचते हैं।   

विज्ञापन
"Has Rahul Gandhi thought of Nyay for 1984 atrocities on Sikh Community," asks Hardeep Singh Puri
Hardeep Singh Puri - फोटो : PTI (File)

विस्तार

कांग्रेस की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' का रविवार को पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर से शुभारंभ हुआ। इसको लेकर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कांग्रेस नेता से पूछा कि क्या उन्होंने 1984 में अत्याचार झेलने वाले सिख समुदाय के लोगों को न्याय दिलाने के बारे में विचार किया है। 

विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री 1984 को लेकर पूछा सवाल
पुरी ने कहा, "मैं राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि वह हमारे (सिख) समुदाय के उन लोगों के बारे में क्या सोचते हैं, जिन्होंने 1984 के अत्याचारों को झेला है।" उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस सांसद विचलित रहते हैं और कुछ भी कहते रहते हैं। उनके लोगों ने सनातन धर्म के बारे में जो बातें कहीं हैं, वह दुर्भाग्यपूर्ण हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

मिलिंद देवड़ा को लेकर क्या कहा
मिलिंद देवड़ा के कांग्रेस से एकनाथ शिंदे के धड़े वाली शिवसेना में जाने को लेकर उन्होंने कहा कि वह मिलिंद और उनके पिता मुरली देवड़ा को तीस-चालीस वर्षो से जानते हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा, "मैं मिलिंद देवड़ा को जानता हूं। उनके पिता मुरली देवड़ा को 30-40 वर्षों से जानता हूं। वह शिंदे के धड़े वाली पार्टी में शामिल हुए हैं और हमारा उनके साथ गठबंधन है। हम मिलकर काम करेंगे।"

विज्ञापन

न्याय यात्रा के पहले छोड़ी कांग्रेस
मिलिंद ने आज कांग्रेस से 55 साल पुराने रिश्ते को तोड़ दिया है। उन्होंने कांग्रेस को ऐसे वक्त में छोड़ा है, जब पार्टी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा का शुभारंभ किया है। यात्रा को पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और वायनाड सांसद राहुल गांधी ने हरी झंडी दिखाई। यह यात्रा 67 दिनों में 6,700 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करेगी। जो 110 जिलों से गुजरकर मुंबई में समाप्त होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed