फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Haryana Panchayat Election: What will be the meaning of victory and defeat in Panchayat elections?

Haryana Panchayat Election: पंचायत चुनाव में जीत-हार के क्या होंगे मायने, क्यों कहा जा रहा सत्ता का सेमीफाइनल?

Tue, 22 Nov 2022 02:38 PM IST
हिमांशु मिश्रा स्पेशल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Tue, 22 Nov 2022 02:38 PM IST
सार

इस पंचायत चुनाव के क्या मायने हैं? इसे हरियाणा की सत्ता का सेमीफाइनल क्यों कहा जा रहा है? आइए समझते हैं...

विज्ञापन
Haryana Panchayat Election: What will be the meaning of victory and defeat in Panchayat elections?
हरियाणा पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के चार जिलों में ब्लॉक समिति की 559 और जिला परिषद के 78 वार्डों की सीटों पर आज आखिरी चरण का मतदान हो रहा है। इसके पहले दो चरण में चुनाव हो चुके हैं। इस चुनाव में प्रदेश की कुल 22 परिषदों में 411 सदस्यों और 143 ब्लाक समितियों में 3,081 सदस्यों, 6,220 पंचायतों में 61 हजार 993 पंचों और 6,220 सरपंचों का चुनाव होगा। 
विज्ञापन

 
ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि इस पंचायत चुनाव के क्या मायने हैं? इसे हरियाणा की सत्ता का सेमीफाइनल क्यों कहा जा रहा है? आइए समझते हैं...
विज्ञापन

 

पहले पंचायत चुनाव के बारे में जान लीजिए
हरियाणा में तीन चरणों में पंचायत चुनाव हो रहे हैं। पहले और दूसरे चरण की वोटिंग प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। आज तीसरे चरण की वोटिंग चल रही है। पहले चरण का मतदान 30 अक्तूबर को हुआ। तब नौ जिलों में मतदान हुआ था। दूसरे चरण का मतदान नौ नवंबर को हुआ। उस दिन भी नौ जिलों में मतदान हुआ था। आज तीसरे चरण में चार जिलों में मतदान की प्रक्रिया जारी है।

इनमें फरीदाबाद, पलवल, हिसार और फतेहाबाद शामिल हैं। फरीदाबाद में जिला परिषद की 10, फतेहाबाद में 18, हिसार में 30 और पलवल में 20 सीटों के लिए चुनाव हो रहा है। इन सीटों पर 581 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जिनमें 250 महिलाएं और 331 पुरुष शामिल हैं। वहीं ब्लॉक समिति की सीटों पर 2,208 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें 963 महिलाएं और 1,245 पुरुष हैं। आज हो रहे चुनाव के साथ मतदान प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी। सभी जिलों का परिणाम 27 नवंबर को घोषित होगा।
 

जीत-हार के क्या होंगे मायने?
इसे समझने के लिए हमने राजनीतिक विश्लेषक डॉ. अजय कुमार सिंह से बात की। उन्होंने कहा, '2020 में केंद्र सरकार के कृषि कानून के खिलाफ हुए आंदोलन का असर जिन राज्यों में सबसे ज्यादा दिखा था उनमें हरियाणा भी शामिल था। आंदोलन के बाद राज्य में पहली बार इतने बड़े पैमाने पर चुनाव हो रहे हैं। किसान आंदोलन का ज्यादा असर ग्रामीण इलाकों में था। ऐसे में इस पंचायत चुनाव से ये भी साफ होगा कि क्या राज्य में इसका असर अभी भी है। हालांकि, उत्तर प्रदेश चुनाव में इसका खास असर नहीं दिखा था। भाजपा को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जहां इस आंदोलन का काफी असर था, वहां भी अच्छी सफलता मिली थी।'
 
विज्ञापन

क्यों कहा जा रहा 2024 से पहले का सेमीफाइनल?
डॉ. अजय कुमार सिंह कहते हैं, ‘पंचायत चुनाव नतीजों का फायदा पार्टियों को 2024 के लोकसभा और उसके बाद होने वाले विधानसभा चुनाव में मिलेगा। ग्राम प्रधानों और सरपंचों के जरिए जीतने वाली पार्टी मजबूती के साथ अपनी बात ग्रामीणों तक पहुंचा पाएगी। ग्रामीण वोटर्स को एकजुट करने का ये अच्छा मौका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed