{"_id":"5acdfae74f1c1b463d8b4906","slug":"haryana-boards-students-write-shayari-in-answersheet-offer-teachers","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों ने पास होने के लिए मैडम को दिया ये ऑफर, 'शेर-शायरी, चुटकुले' से भरी कॉपी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
छात्रों ने पास होने के लिए मैडम को दिया ये ऑफर, 'शेर-शायरी, चुटकुले' से भरी कॉपी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 11 Apr 2018 06:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा के बाद छात्रों की कॉपी देख टीचरों को हंसी आ रही है। इस हंसी का कारण है उत्तर पुस्तिका में छात्रों द्वारा लिखे गए उत्तर। छात्रों ने पूछे गए सवालों के जवाब में शेर, शायरी, चुटकुले सब लिख डाले। इसे देख टीचर्स भी अपने कई अनुभव बता रहे हैं।
विज्ञापन
टीचरों का कहना है कि छात्रों ने पास करने की एवज में पैसे-पार्टी तक देने का प्रस्ताव दे डाला। जवाब में कई छात्रों ने अपनी-अपनी मजबूरी गिनाई और किसी तरह पास करने के लिए टीचरों पर अपने-अपने ढंग से दबाव बनाया है।
विज्ञापन
जयकबपुरा स्कूल की एक अंग्रेजी टीचर दीप्ति ने ये सब बताया, उन्होंने कहा कि उन्हें उत्तर पुस्तिका में लिखा मिला की पास करने की एवज में उन्हें पार्टी और 600 रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन
कक्षा 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षाओं में किसी छात्र ने डायलॉग लिखे तो कोई टीचर को रुपये बांधकर दे गया। 100, 200, 500, 2000 रुपये के नोट, जिसकी जितनी बड़ी मांग उस हिसाब से दे गया। किसी ने पास करने की खातिर टीचर को पार्टी का ऑफर दिया तो कोई गिफ्ट देगा ऐसा लिख आया।