फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Harish Rao said that power cuts are more in other states than in Telangana state.

Telangana: 'तेलंगाना के मुकाबले अन्य राज्य में ज्यादा बिजली कटौती', BRS सरकार के मंत्री हरीश राव ने कही यह बात

Tue, 24 Oct 2023 06:57 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संगारेड्डी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संगारेड्डी Published by: आदर्श शर्मा Updated Tue, 24 Oct 2023 06:57 PM IST
सार

बीआरएस सरकार के वित्त मंत्री हरीश राव ने कांग्रेस पर हमला करते हुए दावा किया कि तेलंगाना के मुकाबले अन्य राज्यों में बिजली की ज्यादा कटौती है। वहीं उन्होंने कहा, कांग्रेस शासित राज्य कर्नाटक में लोगों को मात्र तीन घंटे ही बिजली मिल रही है। 

विज्ञापन
Harish Rao said that power cuts are more in other states than in Telangana state.
हरीश राव (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter

विस्तार

तेलंगाना के आगामी विधानसभा चुनाव में सभी दल जीत का दावा कर रहे हैं। सभी दलों ने प्रचार प्रसार तेज कर दिया है। इसी बीच भारत राष्ट्र समिति के नेता और तेलंगाना के वित्त मंत्री हरीश राव ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा, कांग्रेस सरकार के अंतर्गत कर्नाटक में बिजली की स्थिति खराब हो गई है। वहीं उन्होंने दावा किया कि तेलंगाना को छोड़कर पूरे देश में बिजली कटौती हो रही है। 
विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत के दौरान राज्य के वित्त मंत्री हरीश राव ने कहा, कर्नाटक में किसानों को केवल तीन घंटे ही बिजली दी जाती है। जिसकी वजह से उनके खेत सूख गए हैं। उन्होंने दावा किया कि वहां के लोग कह रहे हैं कि भाजपा के शासनकाल में उन्हें आठ घंटे बिजली मिलती थी। लेकिन कांग्रेस के आने के बाद उन्हे सिर्फ तीन घंटे ही बिजली मिल रही है। वहीं चंद्रशेखर राव सरकार की उपलब्धियों पर बोलते हुए उन्होंने कहा, नौ वर्षों से राज्य में कोई सूखा या कर्फ्यू की स्थिति नहीं है। राज्य के लोग खुश हैं, यहां तक कि लोग राज्य में निवेश करने के इच्छुक हैं। उन्होंने आगे कहा कि हमारी सरकार लगातार तीसरी बार सत्ता में लौटने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन


बता दें तेलंगाना में आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा, सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होने की संभावना है। 2018 में हुए पिछले विधानसभा चुनाव में बीआरएस 119 में से 88 सीटें जीतने में कामयाब रही थी और उसका वोट शेयर 47.4 प्रतिशत था। कांग्रेस 19 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रही, उसका वोट शेयर 28.7 फीसदी था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed