फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hardik Patel may join Congress, may contest lok sabha elections 2019 from jamnagar seat

भाजपा को कड़ी चुनौती देनेवाले हार्दिक पटेल कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं, इस सीट से लड़ेंगे चुनाव

Thu, 07 Mar 2019 09:13 AM IST
sapna singla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: sapna singla Updated Thu, 07 Mar 2019 09:13 AM IST
विज्ञापन
Hardik Patel may join Congress, may contest lok sabha elections 2019 from jamnagar seat
यूपी सुल्तानपुर में मीडिया से बात करते हार्दिक पटेल (फाइल) - फोटो : amar ujala

गुजरात में पाटीदार अनामत आंदोलन के जरिए चर्चित हुए युवा नेता हार्दिक पटेल जल्द ही कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। इसके साथ ही हार्दिक कांग्रेस की टिकट पर गुजरात के जामनगर लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव भी लड़ सकते हैं। कांग्रेस पार्टी के शीर्ष पदस्थ सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन




सूत्रों ने बताया कि हार्दिक पटेल 12 मार्च को अहमदाबाद में कांग्रेस कार्य समिति की बैठक के दौरान पार्टी में शामिल होंगे। इस बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भी मौजूद रहेंगे। जिस जामनगर सीट से हार्दिक लोकसभा चुनाव में किस्मत आजमाना चाहते हैं वहां से फिलहाल भारतीय जनता पार्टी की नेता पूनमबेन मादम सांसद हैं। 
विज्ञापन


कांग्रेस पार्टी सूत्रों के मुताबिक बैठक के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता वहां एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। गुजरात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गृह राज्य है और कांग्रेस आम चुनाव के मद्देनजर राज्य पर पूरा ध्यान केंद्रित कर रही है। पिछले विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा को कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश में कड़ी टक्कर दी थी। इसमें हार्दिक पटेल की भी अहम भूमिका थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

'देश भाजपा से छुटकारा चाहती है'

हालांकि इससे पहले 21 फरवरी को हार्दिक पटेल ने अखिलेश यादव के साथ सपा मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेस की थी। इसमें उन्होंने उत्तर प्रदेश (यूपी) में हुए सपा-बसपा गठबंधन का स्वागत किया था और कहा कि यह गठबंधन बहुत मजबूत है जो भाजपा को यूपी में हरा सकता है। इस दौरान पटेल ने कहा, "मैं यूपी के दौरे पर हूं। प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, मिर्जापुर व सोनभद्र गया था। लोग भाजपा के शासन से त्रस्त हैं। और उनसे छुटकारा चाहते हैं।" 


हार्दिक ने कहा था कि मैं उन सभी लोगों के साथ हूं जो संविधान बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। केंद्र की मोदी सरकार संविधान विरोधी है। देश मोदी सरकार से नहीं संविधान से चलता है। भाजपा के लोग संविधान को नहीं मानते। पुलवामा हमले पर उन्होंने अखिलेश यादव से सीआरपीएफ जवानों को पूर्ण सैनिक का दर्जा देने की मांग उठाने की बात कही। 

'सैनिकों को शहीद का दर्जा मिले'

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में हार्दिक पटेल ने केंद्र सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा था कि जब कोई वीवीआईपी जाता है तो 50 मिनट पहले ही सड़क बंद कर दी जाती है लेकिन सीआरपीएफ के जवान जिस सड़क से जा रहे थे उसे क्यों नहीं बंद करवाया गया। मामले की जांच होनी चाहिए और जो दोषी है उस पर कार्रवाई होनी चाहिए।

'गुजरात मॉडल का सच ये है'

हार्दिक ने गुजरात मॉडल पर कहा कि जिस गुजरात मॉडल को पूरे देश में बेचा जाता है। उसी गुजरात के 20 जिलों में सिंचाई का पानी उपलब्ध नहीं है। इस सरकार ने गुजरात मॉडल दिखाकर देश का बुरा हाल कर दिया है। आज किसान, नौजवान व महिलाएं सभी परेशान हैं। जो भी सरकार से सवाल पूछता है उसे देशद्रोही करार दिया जाता है। हमें इन लोगों से देशभक्ति सीखने की जरूरत नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed