{"_id":"5fb2f0ca8ebc3e9b804f3628","slug":"hardeep-singh-puri-sad-airlines-will-be-restored-from-the-same-year-or-early-next-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"इसी साल या नए साल की शुरुआत से बहाल हो जाएगी विमान सेवाएं : हरदीप सिंह पुरी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
इसी साल या नए साल की शुरुआत से बहाल हो जाएगी विमान सेवाएं : हरदीप सिंह पुरी
Tue, 17 Nov 2020 03:06 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, हैदराबाद
एजेंसी, हैदराबाद
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 17 Nov 2020 03:06 AM IST
विज्ञापन
हरदीप सिंह पुरी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागरिक विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने उम्मीद जताई है कि इस साल के अंत या नए साल की शुरुआत से विमान सेवाएं कोविड से पहले दौर वाली स्थिति में आ जाएंगी। उन्होंने कहा, दिवाली से दो या तीन दिन पहले तक हमने क्रमबद्ध तरीके से 2.25 लाख यात्रियों को सेवाएं दी।
विज्ञापन
अब तक हम 70 फीसदी विमान सेवा बहाल कर चुके हैं। विश्वास है कि 31 दिसंबर या इसके दो हफ्तों के अंदर यह सेवा पूरी तरह से बहाल हो जाएगी। लेकिन इसके लिए हमें मौजूदा सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करना होगा और हम इसमें सक्षम हैं।
विज्ञापन
इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस द्वारा आयोजित डेक्कन वार्ता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये संवाद करते हुए पुरी ने कहा कि हम विमानन क्षेत्र का जीडीपी वापस लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। भारत और अमेरिका के बीच सालाना विमान यातायात लगभग सात अरब डॉलर का है जिसमें भारतीय विमानन कंपनियों की हिस्सेदारी महज 17 फीसदी है। भारतीय विमानन कंपनियों और निजी क्षेत्र की कंपनियों द्वारा ज्यादा कमाई नहीं करने का कोई कारण मुझे नजर नहीं आता है।
विज्ञापन
इससे जुड़ी कुछ नीतियों में ही खामियां हैं। उन्होंने कहा, अगले कुछ वर्षों में देश के विमानन क्षेत्र में तेजी आएगी और देश को 100 नए हवाई अड्डे मिल जाएंगे। इसके साथ ही देश में उड़ानों की संख्या 750 से बढ़कर 2000 हो जाएगी।