फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hardeep Puri says Sunita Kejriwal preparing to hold CM post like Rabri Devi did in Bihar

Hardeep Puri: 'राबड़ी की राह पर चल रहीं सुनीता केजरीवाल, सीएम पद के लिए कर रहीं तैयारी'; हरदीप पुरी का तंज

Fri, 29 Mar 2024 05:54 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Fri, 29 Mar 2024 05:54 PM IST
सार

हरदीप पुरी ने दिल्ली में आप-कांग्रेस गठबंधन को लेकर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि वे भ्रष्टाचार से लड़ने का वादा करके राजनीति में आए थे। अब उन्होंने सबसे भ्रष्ट पार्टी कांग्रेस के साथ गठबंधन किया है।

विज्ञापन
Hardeep Puri says Sunita Kejriwal preparing to hold CM post like Rabri Devi did in Bihar
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

दिल्ली शराब घोटाले में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद से सीएम पद को लेकर सियासत तेज है। इस बीच, केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल खासी सक्रिय हो गई हैं। शुक्रवार को सुनीता ने 'केजरीवाल को आशीर्वाद' अभियान शुरू किया। उन्होंने एक व्हाट्सएप नंबर जारी कर आमजन से अरविंद केजरीवाल का समर्थन करने की अपील की है। उनकी सक्रियता को देखते हुए केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने सुनीता केजरीवाल पर तंज कसा है। हरदीप पुरी ने कहा कि सुनीता केजरीवाल ने दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने के लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


हरदीप पुरी ने लगाए गंभीर आरोप
केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने कहा कि सुनीता केजरीवाल ने अब अपने पति का पद संभालने की तैयारी शुरू कर दी है। उन्होंने अपने साथियों को पीछे छोड़ दिया है। पुरी ने बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी से केजरीवाल की तुलना करते हुए कहा कि आप बिहार में ये पहले भी देख चुके हैं। वहां राबड़ी देवी ने लालू यादव के जेल जाने के बाद सीएम की कुर्सी संभाली थी।  
विज्ञापन


राजधानी दिल्ली में भाजपा के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के मौके पर केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने कहा, 'आप जिस मैडम का नाम ले रहे हैं, वह शायद बिहार में राबड़ी देवी की तरह पद संभालने की तैयारी कर रही हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान हरदीप पुरी ने दिल्ली में आप-कांग्रेस गठबंधन को लेकर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि वे भ्रष्टाचार से लड़ने का वादा करके राजनीति में आए थे। अब उन्होंने सबसे भ्रष्ट पार्टी कांग्रेस के साथ गठबंधन किया है। वे भाजपा को चुनौती नहीं दे सकते। कांग्रेस ने तो अभी यहां उम्मीदवार के नाम जारी नहीं किए हैं। 

दिल्ली में बढ़े प्रदूषण को लेकर आप पर लगाए आरोप
आगे हरदीप पुरी ने प्रदूषण को लेकर आप सरकार को दोषी ठहराया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में आप के शासन में लोग प्रदूषित हवा में सांस लेने को मजबूर हैं और पार्टी आरोप-प्रत्यारोप में लगी हुई है। पुरी ने आगे कहा कि दिल्ली में प्रदूषण को लेकर पहले ये लोग पंजाब की सरकार को दोषी ठहराते थे। अब तो वहां भी इन्हीं की पार्टी की सरकार है। 

केजरीवाल को कोर्ट से नहीं मिली थी राहत
अरविंद केजरीवाल को बृहस्पतिवार राउज एवेन्यू कोर्ट से राहत नहीं मिली। अदालत ने ईडी रिमांड चार दिन के लिए बढ़ा दी। सुनवाई के दौरान रिमांड बढ़ाने की मांग करते हुए जांच एजेंसी के वकील ने कहा कि मुख्यमंत्री जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। मामले से जुड़े कुछ और लोगों से सीएम का सामना करवाना है। वहीं, सुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि आबकारी नीति बनने के दौरान कोई घोटाला नहीं हुआ। साथ में आरोप भी लगाया कि ईडी का मकसद आम आदमी पार्टी (आप) को खत्म करना है।

इससे पहले छह दिन की रिमांड खत्म होने के बाद ईडी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बृहस्पतिवार दोपहर बाद दो बजे राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया। अरविंद केजरीवाल ने इस मौके पर अपना पक्ष रखा। करीब दस मिनट तक अपनी दलीलें रखने के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि ईडी का मकसद उन्हें फंसाना था। भले ही उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं है। ईडी की रिमांड का विरोध नहीं कर रहे। वह जितने दिन चाहे उन्हें हिरासत में रख सकती है। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि ईडी आप को खत्म करना चाहती है। साथ में पैसे इकट्ठा करने के लिए जांच एजेंसी जबरन वसूली का रैकेट भी चला रही है।

उधर, ईडी की ओर से पेश अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (एएसजी) एसवी राजू ने अदालत से सात दिन की हिरासत मांगते हुए कहा कि केजरीवाल जांच एजेंसी का सहयोग नहीं कर रहे हैं। उन्होंने अभी तक अपने खातों के पासवर्ड साझा नहीं किया है। ऐसे में ईडी के पास डिजिटल डेटा नहीं है। मुख्यमंत्री ने अपना आयकर रिटर्न से जुड़े दस्तावेज भी नहीं दिए हैं। वहीं, जांच एजेंसी को केजरीवाल का सामना कुछ अन्य लोगों से कराने की जरूरत है। इस घोटाले में जो भी पैसा आया है, उसका इस्तेमाल गोवा चुनावों में हुआ है। एजेंसी आप के गोवा के उम्मीदवारों के चार और बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

दोनों पक्षों का सुनने के बाद अदालत ने अपना फैसला सुनाते हुए रिमांड की अवधि एक अप्रैल तक के लिए बढ़ा दी है। ईडी रिमांड सुबह 11:30 बजे तक रहेगी। इसके बाद ईडी केजरीवाल को अदालत में पेश करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed