{"_id":"5fe07424b59f31245f205faf","slug":"happy-birthday-ys-jaganmohan-reddy-pm-narendra-modi-telangana-cm-jaganmohan-reddy-birthday","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaganmohan Reddy Birthday: आंध्रप्रदेश के सीएम जगनमोहन रेड्डी का जन्मदिन, तमिलनाडु मुख्यमंत्री समेत इन नेताओं ने दी शुभकामनाएं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Jaganmohan Reddy Birthday: आंध्रप्रदेश के सीएम जगनमोहन रेड्डी का जन्मदिन, तमिलनाडु मुख्यमंत्री समेत इन नेताओं ने दी शुभकामनाएं
Mon, 21 Dec 2020 07:32 PM IST
अनवर अंसारी
पीटीआई, हैदराबाद
पीटीआई, हैदराबाद
Published by: अनवर अंसारी
Updated Mon, 21 Dec 2020 07:32 PM IST
विज्ञापन
जगनमोहन रेड्डी
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने आंध्र प्रदेश के अपने समकक्ष वाई एस जगनमोहन रेड्डी को सोमवार को उनके 48वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं। पलानीस्वामी ने ट्वीट किया, आपके जन्मदिन के मुबारक मौके पर मैं आपको हार्दिक शुभकामनाएं देना चाहता हूं।
विज्ञापन
उन्होंने ट्वीट किया, मैं ईश्वर से आपकी दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं, ताकि आप नई ताकत और नए जोश के साथ आंध्र प्रदेश के लोगों की सेवा करना जारी रखें। द्रमुक अध्यक्ष एम के स्टालिन ने भी जगनमोहन रेड्डी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
स्टालिन ने ट्वीट किया, मैं द्रमुक और तमिलनाडु के लोगों की ओर से आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और मेरे अच्छे मित्र जगनमोहन रेड्डी को शुभकामनाएं देता हूं। मैं कामना करता हूं कि वे आगे भी कई वर्षों तक अपने राज्य और हमारे देश के लोगों की सेवा करते रहें।
विज्ञापन
वाई एस जगनमोहन रेड्डी कांग्रेस के दिवंगत नेता वाई एस आर रेड्डी के बेटे हैं। उन्होंने 2011 में अपने पिता के निधन के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ मतभेद के बाद अपनी पार्टी का गठन किया था। जगनमोहन रेड्डी के नेतृत्व में वाईएसआर कांग्रेस पार्टी 2019 में राज्य में सत्ता में आई थी।